Chhattisgarh Vidhan Sabha Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, कार्य मंत्रणा समिति की बैठक जारी, कल वित्त मंत्री खोलेंगे पिटारा

Chhattisgarh Vidhan Sabha Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, कार्य मंत्रणा समिति की बैठक जारी, कल वित्त मंत्री खोलेंगे पिटारा

Chhattisgarh Vidhan Sabha Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, कार्य मंत्रणा समिति की बैठक जारी, कल वित्त मंत्री खोलेंगे पिटारा

Chhattisgarh Vidhan Sabha Budget Session/Image Source: IBC24 File


Reported By: Rajesh Raj,
Modified Date: February 23, 2026 / 11:52 am IST
Published Date: February 23, 2026 10:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • विधानसभा का बजट सत्र आज से होगा शुरू
  • विस की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक
  • विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक

रायपुर: Chhattisgarh Vidhan Sabha Budget Session:  विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत आज से हो रही है। सत्र प्रारंभ होने से पहले कार्य मंत्रणा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की।

डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में अहम मंत्रणा (CG Budget Session 2026)

Chhattisgarh Vidhan Sabha Budget Session:  बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्री और विधायक मौजूद रहे। बैठक के दौरान पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच सत्र को सुचारू रूप से चलाने, प्रश्नकाल एवं अन्य विधायी कार्यों की रूपरेखा तय करने पर विस्तृत मंत्रणा की गई। साथ ही संभावित मुद्दों और सदन में उठाए जाने वाले विषयों पर भी चर्चा हुई।

24 फरवरी को सदन में बजट पेश करेंगे (CG Vidhan Sabha Budget 2026)

Chhattisgarh Vidhan Sabha Budget Session:  बता दें कि विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। सत्र की शुरुआत 23 फरवरी को सुबह 11:05 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे सदन में बजट पेश करेंगे। 26 और 27 फरवरी को बजट पर विस्तृत चर्चा होगी। (Chhattisgarh Vidhan Sabha Budget 2026-27) इसके अलावा सरकार सत्र के दौरान धर्म स्वतंत्रता विधेयक भी पेश करेगी। सरकार द्वारा धर्मांतरण के खिलाफ बिल लाने की तैयारी की गई है, जिसे सदन में प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।