Moradabad Kanwar Yatra: जाम में नहीं मिला कोई साधन, फिर बुजुर्ग महिला के लिए फरिश्ता बने SP सिटी, पेश की इंसानियत की मिसाल

Moradabad Kanwar Yatra: जाम में नहीं मिला कोई साधन, फिर बुजुर्ग महिला के लिए फरिश्ता बने SP सिटी, पेश की इंसानियत की मिसाल

Moradabad Kanwar Yatra: जाम में नहीं मिला कोई साधन, फिर बुजुर्ग महिला के लिए फरिश्ता बने SP सिटी, पेश की इंसानियत की मिसाल

Moradabad Kanwar Yatra | Photo Credit: IBC24

Modified Date: August 24, 2026 / 02:59 pm IST
Published Date: August 24, 2026 2:59 pm IST

अब्दुल्ला खान/मुरादाबाद: Moradabad Kanwar Yatra मुरादाबाद में सावन (Sawan 2026) के अंतिम सोमवार (Sawan Fourth Monday) को लेकर कांवड़ यात्रा चरम पर है। बृजघाट से बड़ी संख्या में कांवड़िए मुरादाबाद में प्रवेश कर रहे हैं। दिल्ली रोड स्थित गगन चौराहे पर कांवड़ियों की भारी भीड़ के चलते यातायात का दबाव बना हुआ है इसी भीड़ के बीच पीपलसाना, भोजपुर निवासी एक बुजुर्ग महिला दवाई लेने के लिए तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) हॉस्पिटल जाना चाहती थीं।

Moradabad Kanwar Yatra लेकिन भीड़ और जाम के कारण उन्हें कोई साधन नहीं मिल पा रहा था। महिला काफी देर तक धूप में गगन चौराहे पर बैठी परेशान हो रही थीं चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे एसपी सिटी रणविजय सिंह की नजर जब बुजुर्ग महिला पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत उनकी मदद करने का फैसला लिया। एसपी सिटी ने जाम के बीच एक वाहन रुकवाया और वाहन चालक से बुजुर्ग महिला को TMU हॉस्पिटल छोड़ने के लिए कहा।

उन्होंने चालक से यह भी कहा कि बुजुर्ग महिला को रास्ते में किसी तरह की परेशानी न हो और जरूरत पड़ने पर उन्हें फोन कर जानकारी दें एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह की इस संवेदनशील पहल को देखकर मौके पर मौजूद कांवड़ियों और आम लोगों ने भी उनकी सराहना की। कांवड़ यात्रा की भारी भीड़ और यातायात के दबाव के बीच एसपी सिटी लगातार व्यवस्था संभालने में जुटे हैं, लेकिन इसी दौरान एक परेशान बुजुर्ग महिला की मदद कर उन्होंने पुलिस के मानवीय चेहरे की मिसाल भी पेश की भीड़ में ड्यूटी, धूप में सेवा और जरूरतमंद के लिए संवेदना-एसपी सिटी की इस पहल ने लोगों का दिल जीत लिया।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।