बीजेपी पर बरसे सीएम बघेल बोले – छत्तीसगढ़िया वाद का आरोप अगर भाजपा लगा रही है, तो जी हाँ! हमें गर्व है…
बीजेपी पर बरसे सीएम बघेल बोले : CM Baghel lashed out at BJP said - If BJP is accusing the Chhattisgarhi issue, then yes! we are proud...
रायपुर । विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सीएम बघेल ने सौगातों की बरसात की। सीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला। सीएम बघेल ने कहा अगर भाजपा छत्तीसगढ़ियावाद का आरोप हम पर लगा रही है, तो जी हाँ! हमें गर्व है। यह तो छत्तीसगढ़ की संस्कृति है जो हम जी रहे हैं, आपने इसे दबाए रखा।अगर उनको हमारी संस्कृति से प्रेम होता। तो वे हम पर छत्तीसगढ़ियावाद का आरोप नहीं लगाते। हम गेंड़ी खेल रहे है भौंरा खेल रहे है। कबड्डी खेल रहे है फुगड़ी खेल रहे है। हरेली, तीजा और पोला तिहार मना रहे है। भाजपा को इससे परेशानी हो रही है कि हम छत्तीसगढ़िया वाद को बढ़ावा दे रहे है। जो छत्तीसगढ़ की संस्कृति है उसे हम जीते आए है। उसे हम सीएम निवास में मना रहे है। तो उनको बड़ी पीड़ा हो रही है।
छत्तीसगढ़ियावाद का आरोप अगर भाजपा लगा रही है, तो जी हाँ! हमें गर्व है।
यह तो छत्तीसगढ़ की संस्कृति है जो हम जी रहे हैं, आपने इसे दबाए रखा। pic.twitter.com/iwuiRVmtsZ
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 19, 2023

Facebook


