Raipur TI Transfer: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, अचानक बदले गए इन थानों के टीआई, इस अफसर को मिली ट्रैफिक की जिम्मेदारी

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, अचानक बदले गए इन थानों के टीआई, Raipur Police Transfer: Several Station in-Charges Replaced

Raipur TI Transfer: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, अचानक बदले गए इन थानों के टीआई, इस अफसर को मिली ट्रैफिक की जिम्मेदारी
Modified Date: September 9, 2026 / 06:39 pm IST
Published Date: September 9, 2026 6:35 pm IST

रायपुरः Raipur TI Transfer: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुलिस कमिश्नरेट में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां के कई थाना प्रभारियों को बदला गया है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने आदेश जारी कर दिया है।

Raipur TI Transfer: जारी आदेश के मुताबिक राजेश सिंह को टिकरापारा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं टिकरापारा थाना प्रभारी रहे राजेश कुमार मरई को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसी तरह अर्चना धुरंधर को आजाद चौक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कृष्ण कुमार साहू गोलबाजार थाना के नए प्रभारी होंगे। वहीं धीरेन्द्र कुमार तिवारी को जिविशा प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा TI आनंद सोनी को पुलिस लाइन से यातायात विभाग में भेजा गया है। वहीं राजश्री मौर्य को महिला थाना की नई प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।