CM Sai on Petrol Diesel Excise Duty: सीएम साय ने पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर 140 करोड़ नागरिकों को राहत देने वाला ऐतिहासिक फैसला

Ads

CM Sai on Petrol Diesel Excise Duty: सीएम साय ने पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर 140 करोड़ नागरिकों को राहत देने वाला ऐतिहासिक फैसला

  •  
  • Publish Date - March 27, 2026 / 01:32 PM IST,
    Updated On - March 27, 2026 / 01:32 PM IST

CM Sai on Petrol Diesel Excise Duty: सीएम साय ने पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर 140 करोड़ नागरिकों को राहत देने वाला ऐतिहासिक फैसला / Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • सीएम साय ने पीएम मोदी के फैसले का किया स्वागत
  • छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से जताया आभार
  • 140 करोड़ देशवासियों को मिलेगी राहत

रायपुर: CM Sai on Petrol Diesel Excise Duty केंद्र सरकार द्वारा डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर ₹10 प्रति लीटर की कटौती करते हुए एक्साइज ड्यूटी को मात्र ₹3 प्रति लीटर करने के निर्णय का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश के 140 करोड़ नागरिकों को सीधी राहत पहुंचाने वाला ऐतिहासिक और जनहितकारी कदम बताया है।

सीएम साय ने जताया पीएम मोदी का अभार

CM Sai on Petrol Diesel Excise Duty मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस निर्णय से देश के प्रत्येक परिवार, किसान, श्रमिक और मध्यमवर्ग को व्यापक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में भी केंद्र सरकार द्वारा आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ न बढ़ने देना एक बड़ी संवेदनशील पहल है, जो आमजन के जीवन को सीधे प्रभावित करेगी।

140 करोड़ नागरिकों को राहत

मुख्यमंत्री साय ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए छत्तीसगढ़ की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्णय ले रही है। यह फैसला प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता, संवेदनशीलता और देशवासियों के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण है।

एक्साइज ड्यूटी में कटौती

बता दें कि मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में कमी कर दी है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 3 प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम की है। हालांकि इसका सीधा फायदा पेट्रोलियम कंपनियों को मिलेगा, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि सरकार के इस फैसले के बाद खुदरा बाजार में भी ईंधन की कीमतों में भी कमी देखने को मिल सकती है।

 

ये भी पढ़ें

एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सीएम विष्णुदेव साय ने क्या कहा?

सीएम साय ने कहा कि यह फैसला 140 करोड़ देशवासियों को राहत देने वाला ऐतिहासिक और जनहितकारी निर्णय है।

पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कितनी कटौती हुई है?

केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर ₹3 और डीजल पर ₹13 प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम की है।

एक्साइज ड्यूटी में कटौती से किसे फायदा होगा?

इस फैसले से देश के आम नागरिकों, किसानों, श्रमिकों और मध्यम वर्ग को राहत मिलने की उम्मीद है।

सीएम साय ने किसके प्रति आभार व्यक्त किया?

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

क्या एक्साइज ड्यूटी घटने से पेट्रोल-डीजल सस्ते होंगे?

उम्मीद की जा रही है कि सरकार के इस फैसले के बाद खुदरा बाजार में ईंधन की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है।