Today News and Live Updates 11 October 2024 : सट्टा तो अब भी चल रहा है…., कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव का बड़ा बयान
Today News and Live Updates 11 October 2024 : सट्टा तो अब भी चल रहा है…., कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव का बड़ा बयान

Today News and Live Updates 11 October 2024: सरगुजा: सौरभ चंद्राकर को ED द्वारा दुबई से भारत लाने पर कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने कहा, "पहले लगता था कि ED कार्रवाई कर रही है तो सजा भी मिलेगी। लेकिन अब लोगों की गिरफ़्तारियां होती हैं, वे कई दिनों तक जेल में रहते हैं, उसके बाद कोई नए तथ्य सामने नहीं आते जिससे सजा हो पाए....सट्टा तो अब भी चल रहा है। नाम बदल गया होगा। ऐसी उच्चतम एजेंसियों (ED) पर विश्वास कम होता जाता है।"
टाटा ग्रुप को अपना नया वारिश मिल गया है। नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन बना दिया गया है। टाटा ट्रस्ट की बैठक में यह फैसला लिया गया है। वे रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। नोएल टाटा, रतन टाटा के पिता नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन से जन्मे हैं। नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं। ये माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाटा हैं। ये भी रतन टाटा की संपत्ति के संभावित उत्तराधिकारियों में शामिल हैं।
रायपुर: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ का प्रवास तय हो गया है। वे 25 से 26 तक प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे एम्स, एनआईटी, एनआईटी भिलाई और आयुष विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास को लेकर राजभवन में तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस संबंध में राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार ने बैठक भी ली है।
Today News and LIVE Update 11 Octber मध्य बेरूत के दो अलग-अलग इलाकों में गुरुवार शाम इजराइल के हवाई हमलों में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 117 अन्य घायल हो गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों से एक आवासीय इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा एक अन्य इमारत पूरी तरह ढह गई। लेबनान की राजधानी में हुए इन हवाई हमलों पर इजराइली सेना ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब इजराइल ने लेबनान में ईरान समर्थित हिज्बुल्ला के खिलाफ अपने हमलों का दायरा बढ़ा दिया है और वहां जमीनी हमला शुरू कर दिया है।
हमलों वाली जगह पर पहुंचे समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के एक छायाकार ने बताया कि पहला हमला रास अल-नबा इलाके में हुआ। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह विस्फोट आठ मंजिला इमारत के निचले हिस्से में हुआ। वहीं, दूसरा हमला बुर्ज अबी हैदर क्षेत्र में हुआ, जहां एक पूरी इमारत ढह गई और आग की लपटों में घिर गई। इससे पहले, फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि गाजा में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर बृहस्पतिवार को इजराइली हमले में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी।
बता दें कि युद्ध के बाद से हजारों की तादाद में लोग लेबनान छोड़कर जा रहे हैं। चाहे वो लेबनान के निवासी हों या दूसरे देशों से आए लोग, सभी यहां से निकल रहे हैं। दुनियाभर की अधिकतर उड़ानों ने बेरूत के लिए अपनी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। सिर्फ लेबनान की अपनी एयरलाइन मिडिल ईस्ट एयरलाइन का संचालन जारी है। लेकिन लेबनान छोड़कर जाने वालों की संख्या इतनी ज्यादा है कि मिडिल ईस्ट एयरलाइन लोगों की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रही हैं।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
मां बम्लेश्वरी मंदिर परिसर में अश्लील हरकत करने का मामला
डोंगरगढ़-
मां बम्लेश्वरी मंदिर परिसर में अश्लील हरकत करने का मामला
पुलिस ने युवक-युवती के खिलाफ किया मामला दर्ज
अश्लील हरकत करने का वीडियो हुआ था वायरल
पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई
म्मीद की जा रही है कि अगले हफ्ते बुधवार को शपथ ग्रहण हो सकता है: नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला
मैं अभी राजभवन से वापस आया हूं। मेरी उपराज्यपाल से मुलाकात हुई। मैंने उन्हें JKNC, कांग्रेस, AAP, CPM और जिन निर्दलीय विधायकों की तरफ से JKNC को समर्थन की चिट्ठियां मिलीं हैं, उन चिट्ठियों को मैंने उपराज्यपाल के हवाले किया। उनसे गुजारिश की कि जल्द से जल्द तारीख तय करें जिससे सरकार अपना काम संभाल सके…उम्मीद की जा रही है कि अगले हफ्ते बुधवार को शपथ ग्रहण हो सकता है: जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला
#WATCH मैं अभी राजभवन से वापस आया हूं। मेरी उपराज्यपाल से मुलाकात हुई। मैंने उन्हें JKNC, कांग्रेस, AAP, CPM और जिन निर्दलीय विधायकों की तरफ से JKNC को समर्थन की चिट्ठियां मिलीं हैं, उन चिट्ठियों को मैंने उपराज्यपाल के हवाले किया। उनसे गुजारिश की कि जल्द से जल्द तारीख तय करें… https://t.co/N1qUdcrkLu pic.twitter.com/eoPJOsF7gH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2024
केंद्रीय जेल दुर्ग में अवैध वसूली का मामला
दुर्ग-
केंद्रीय जेल दुर्ग में अवैध वसूली का मामला
मुख्य प्रहरी रमेश बारसे निलंबित
प्राथमिक जांच में मिली गड़बड़ी
दोषी साबित होने पर होगी अनुशास्त्मक कार्रवाई
जेल से छूटे बंदी ने लगाया था प्रताड़ना और उगाही का आरोप
मुख्य प्रहरी के लिए बंदी ने खरीदा था दोपहिया वाहन
जेल अधीक्षक मनीष सांभरकर ने फोन पर की पुष्टि
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी
त्रिची से शारजाह जा रही थी फ्लाइट
तकनीकी खराबी के बाद हवा में है 2 घंटे से विमान
त्रिची से शारजाह जा रहा था विमान
विमान में 141 पैसेंजर है मौजूद
त्रिची एयरपोर्ट में मौजूद है कई एंबुलेंस
4 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला
धमतरी-
4 साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला
CMHO ने 3 सदस्यीय जांच दल गठित की
डॉक्टर टी आर ध्रुव DHO, डॉक्टर तोमेश श्री माली,डॉक्टर पूजा जैन महिला चिकित्सा अधिकारी टीम में शामिल
सिविल अस्पताल कुरूद से लेकर जिला अस्पताल धमतरी तक डॉक्टरों की लापरवाही और अस्पताल की लापरवाही पर करेंगे बारीकी से जांच
उत्तम कौशिक CMHO ने दी जानकारी
केंद्रीय जेल दुर्ग में अवैध वसूली का मामला
दुर्ग-
केंद्रीय जेल दुर्ग में अवैध वसूली का मामला
मुख्य प्रहरी रमेश बारसे निलंबित
प्राथमिक जांच में मिली गड़बड़ी
दोषी साबित होने पर होगी अनुशास्त्मक कार्रवाई
जेल से छूटे बंदी ने लगाया था प्रताड़ना और उगाही का आरोप
मुख्य प्रहरी के लिए बंदी ने खरीदा था दोपहिया वाहन
जेल अधीक्षक मनीष सांभरकर ने फोन पर की पुष्टि
दिल्ली CM आतिशी को 6 फ्लैग स्टाफ रोड बंगला की पेशकश की
लोक निर्माण विभाग (PWD) ने दिल्ली CM आतिशी को 6 फ्लैग स्टाफ रोड बंगला (CM हाउस) की पेशकश की है।
लोक निर्माण विभाग (PWD) ने दिल्ली CM आतिशी को 6 फ्लैग स्टाफ रोड बंगला (CM हाउस) की पेशकश की है। pic.twitter.com/UfzLu8iGTn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2024
शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और समय की पुष्टि नहीं हुई है: भाजपा नेता संजय भाटिया
पंचकूला: भाजपा नेता संजय भाटिया ने कहा, “हमने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और समय की पुष्टि नहीं हुई है…हम सोच रहे हैं कि हरियाणा के हर कोने से वहां के प्रमुख लोग, प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं को बुलाया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समारोह में आने का पता चला है। आस-पास के राज्यों के मुख्यमंत्री और कुछ केंद्रीय मंत्रियों के भी शपथ ग्रहण समारोह में आने की सूचना मिली है…”
#WATCH पंचकूला: भाजपा नेता संजय भाटिया ने कहा, “हमने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और समय की पुष्टि नहीं हुई है…हम सोच रहे हैं कि हरियाणा के हर कोने से वहां के प्रमुख लोग, प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं को बुलाया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समारोह… https://t.co/7A5VTaxAGx pic.twitter.com/Av6W5bFJPY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2024
कलेक्टर ने तत्कालीन तहसीलदार को नोटिस जारी किया
सक्ती- कलेक्टर ने तत्कालीन तहसीलदार को नोटिस जारी किया
शासकीय कार्यो में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी
मालखरौदा तहसील में पदस्थ है तहसीलदार मनमोहन प्रताप सिंह
कलेक्टर ने 3 दिन के अंदर मांगा जवाब
लिफ्ट से गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत
विदिशा-
लिफ्ट से गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत
गर्ल्स कॉलेज की रिटायर्ड प्रोफेसर थीं महिला
शास्त्री नगर के आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स की घटना
कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी
.जम्मू-कश्मीर की नई सरकार जो भी अच्छा कदम उठाएगी, हम उसका समर्थन करेंगे: बारामूला के सांसद शेख अब्दुल रशीद
लंगेट हंदवाड़ा: बारामूला के सांसद शेख अब्दुल रशीद(इंजीनियर रशीद) ने कहा, “…जम्मू-कश्मीर की नई सरकार जो भी अच्छा कदम उठाएगी, हम उसका समर्थन करेंगे। हम चाहते हैं कि नई सरकार कामयाब हो। हम दुआ करेंगे कि अब्दुल्ला साहब ने जो वादे किए हैं वो पूरा करें। हालांकि मुझे उनकी नीयत पर कोई भरोसा नहीं…”
#WATCH लंगेट हंदवाड़ा: बारामूला के सांसद शेख अब्दुल रशीद(इंजीनियर रशीद) ने कहा, “…जम्मू-कश्मीर की नई सरकार जो भी अच्छा कदम उठाएगी, हम उसका समर्थन करेंगे। हम चाहते हैं कि नई सरकार कामयाब हो। हम दुआ करेंगे कि अब्दुल्ला साहब ने जो वादे किए हैं वो पूरा करें। हालांकि मुझे उनकी नीयत… pic.twitter.com/vXi06COYko
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2024
आगरा में विजयादशमी पर रावण दहन की तैयारियां जोरों पर
उत्तर प्रदेश: आगरा में विजयादशमी पर रावण दहन की तैयारियां जोरों पर हैं।
#WATCH उत्तर प्रदेश: आगरा में विजयादशमी पर रावण दहन की तैयारियां जोरों पर हैं। pic.twitter.com/lT1FfRrvbL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2024
पुलिसकर्मी ने की श्रद्धालु की पिटाई
दतिया-
पुलिसकर्मी ने की श्रद्धालु की पिटाई
लात घूसे से जमकर पीटा
नो पार्किंग जोन में बाइक खड़े करने पर पीटा
पिटाई का वीडियो आया सामने
रतनगढ़ माता मंदिर की घटना
पूर्व पार्षद की हत्या मामले में खुलासा
उज्जैन-
पूर्व पार्षद की हत्या मामले में खुलासा
4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
पत्नी समेत दोनों बेटों ने मिलकर रची थी साजिश
आरोपी बेटों के तीन दोस्त भी वारदात में शामिल
संपत्ति के बटवारे से नाराज थे
12 बोर की बंदूक से छोटे बेटे ने सिर पर किया था वार
छोटा बेटा दानिश और एक दोस्त अभी फरार
पुलिस आरोपियों के तलाश में जुटी हुई
धोखाधड़ी का आरोपी लीलाराम गिरफ्तार
बेमेतरा- धोखाधड़ी का आरोपी लीलाराम गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को रायपुर से किया गिरफ्तार
आरोपी के पास से 2 वाहन भी किए बरामद
किसानों से धान खरीदी कर हो गया था फरार
4 करोड़ की किसानों से किया था धान खरीदी
किसानों से धोखाधड़ी कर 10 महीने से फरार था
नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
नवागढ़ थाना क्षेत्र के पचभैया गांव का मामला
रेत के अवैध उत्खनन को लेकर बड़ी कार्रवाई
राजिम-
रेत के अवैध उत्खनन को लेकर बड़ी कार्रवाई
तत्कालिन ठेकेदार, पूर्व सरपंच समेत अन्य लोगों पर लगा जुर्माना
तत्कालिन ठेकेदार संकल्प जंघेल, पूर्व सरपंच सुनीता सोनी
सरपंच पति बेनराज सोनी समेत अन्य पर लगाया है जुर्माना
कलेक्टर ने 4 करोड़ से अधिक रुपए का लगाया जुर्माना
लीज अवधि खत्म होने के बाद 80 हजार घनमीटर रेत का किया था अवैध उत्खनन
समय पर जुर्माना नहीं भरने पर होगी कार्रवाई
परसदा जोशी गांव का मामला
पंचकूला सेक्टर-5 के शालीमार ग्राउंड में दशहरे के उपलक्ष्य में 155 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया
हरियाणा: पंचकूला सेक्टर-5 के शालीमार ग्राउंड में दशहरे के उपलक्ष्य में 155 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया है जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
#WATCH हरियाणा: पंचकूला सेक्टर-5 के शालीमार ग्राउंड में दशहरे के उपलक्ष्य में 155 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया है जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। pic.twitter.com/rHqfCao7cG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2024
मुख्यमंत्री निवास में कन्या पूजन
भोपाल
मुख्यमंत्री निवास में कन्या पूजन
CM डॉ मोहन यादव ने कन्याओं के पांव पखारे
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्र की महानवमी पर कन्या पूजन और कन्या भोज कराया
मुख्यमंत्री ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारी
मुख्यमंत्री ने कन्याओं से संवाद किया उन्हें दुलार
रायपुर स्मार्ट सिटी परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई
रायपुर
रायपुर स्मार्ट सिटी परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई
सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक
शहर में अनियमित निर्माण और यातायात समस्या पर सांसद ने जताई नाराजगी
अधिकारियों को लगाई फटकार
बैठक में शहर में खुलेआम मटन बिक्री का मामला उठा
ATM बदलकर टप्पेबाजी करने वाले एक गिरोह का एक व्यक्ति गिरफ्तार
ATM बदलकर टप्पेबाजी करने वाले एक गिरोह के एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है। इसके पास 96 डेबिट और क्रेडिट कार्ड बरामद हुए हैं। ये ATM से पैसे निकलवाने में भोले भाले लोगों की मदद करने के बहाने लोगों का पिन देख लेते थे और उनका ATM कार्ड बदल देते थे। इस गिरोह में 4 लोग हैं। एक को पकड़ लिया है, 3 अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इन्होंने दर्जनों लोगों के साथ धोखाधड़ी की है: DCP सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी
ड्रग फैक्ट्री मामले में मंदसौर के दूसरे आरोपी प्रेमसुख पाटीदार ने खुद को गोली मारी
भोपाल
ड्रग फैक्ट्री मामले में मंदसौर के दूसरे आरोपी प्रेमसुख पाटीदार ने खुद को गोली मारी
पुलिस ने घायल अवस्था में किया गिरफ्तार
आरोपी ने आज दोपहर करीब 3 बजे अफजलपुर थाने पहुंचकर परिसर के अंदर ही अवैध पिस्तौल से खुद को पैर में मारी गोली
भंवरकुआं थाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हंगामा
इंदौर : भंवरकुआं थाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हंगामा
आईईटी में हुए विवाद में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पर हुई थी एफआईआर दर्ज
एफआईआर के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ता कर रहे प्रदर्शन
पुलिस और छात्रों के बीच में हो रही गहमा गहमी
छात्र पुलिस से कर रहे बदतमीजी
एबीवीपी की टीआई को सस्पेंड करने की मांग
भंवरकुआं थाना क्षेत्र की मामला
हज़रत मूसा शरीफ दरगाह जूना शहर रतनपुर में हुई चोरी
बिलासपुर
हज़रत मूसा शरीफ दरगाह जूना शहर रतनपुर में हुई चोरी
दानपेटी उठाकर ले गए चोरी
दरगाह से करीब 500 मीटर दूर खाली पड़ी मिली दानपेटी
दरगाह में पहले भी हो चुकी है चोरी की घटना
चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में हुई कैद
अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
MP में जल्द समाप्त होगी खाद की किल्लत: मंत्री रामनिवास रावत
श्योपुर-
मंत्री रामनिवास रावत का बयान
खाद समस्या को लेकर कहा
MP में जल्द समाप्त होगी खाद की किल्लत
मुरैना,गुना, शिवपुरी और श्योपुर समेत सभी जरूरत वाले जिलों में पहुंचेगी खाद
बगाज माता मंदिर पहुंचे 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु
टीकमगढ़
बगाज माता मंदिर पहुंचे 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु
देवी मंदिर में जवारे विसर्जित करने पहुंचे श्रद्धालु
बगाज माता मंदिर रोड पर लगा करीब 2 किमी लंबा जाम
जवारे विसर्जित कर मंदिर में की अष्टमी की पूजा अर्चना
पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दुर्गा पूजा पंडाल में प्रार्थना की
भुवनेश्वर (ओडिशा): ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दुर्गा पूजा पंडाल में प्रार्थना की।
#WATCH भुवनेश्वर (ओडिशा): ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दुर्गा पूजा पंडाल में प्रार्थना की। pic.twitter.com/BID2BTBkm7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2024
सिंगरौली: सूने मकान में 50 लाख से ज्यादा की हुई चोरी
सिंगरौली: सूने मकान में हुई चोरी
50 लाख से ज्यादा की हुई चोरी
4 लाख नगदी और सोने के जेवर ले भागे चोर
कोतवाली थाने के पचखोरा का मामला
हमारे सभी नवनियुक्त विधायक मंडियों का दौरा कर रहे हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “हरियाणा प्रदेश के हमारे सभी नवनियुक्त विधायक मंडियों का दौरा कर रहे हैं। किसान को किसी प्रकार की समस्या या दिक्कत न हो। मैं स्वयं मंडियों का दौरा कर रहा हूं… अभी तक हमारी हरियाणा की मंडियों में जो खरीदारी हुई है वो 5 लाख मिट्रिक टन है… हम किसानों के हितों को देखते हैं कि उन्हें कोई दिक्कत या परेशानी न हो। चुनाव चल रहा था जिसमें हम व्यस्त थे और मौसम भी काफी दिनों से खराब चल रहा था… हमने फसलों को MSP के दामों पर खरीदने की बात कही है… अगर कोई किसान शिकायत करता है तो अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है।”
#WATCH कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “हरियाणा प्रदेश के हमारे सभी नवनियुक्त विधायक मंडियों का दौरा कर रहे हैं। किसान को किसी प्रकार की समस्या या दिक्कत न हो। मैं स्वयं मंडियों का दौरा कर रहा हूं… अभी तक हमारी हरियाणा की मंडियों में जो खरीदारी हुई है… https://t.co/LPwHAR6Mwi pic.twitter.com/9RxNyRnMvx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2024
कटनी: पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
कटनी: पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
आरोपी से स्मैक, 2 जिंदा कारतूस और देशी पिस्टल जब्त
जब्त स्मैक की कीमत 1.23 लाख रूपए बताई जा रही
गिरफ्तार आरोपी जबलपुर का कुख्यात बदमाश
डोंगरगढ़: मंदिर परिसर में अश्लीलता का वीडियो वायरल
डोंगरगढ़: मंदिर परिसर में अश्लीलता का वीडियो वायरल
मंदिर के छत में कपल का अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल
मामले की जांच में जुटी पुलिस
धार्मिक स्थल पर अश्लीलता फैलाने का बन सकता है मामला
कोरबा- रायगढ़ के खरसिया में मिली कोरबा की छात्रा की लाश
कोरबा-
रायगढ़ के खरसिया में मिली छात्रा की लाश
सोनालिया नहर में छात्रा ने लगाई थी छलांग
नहर के तेज बहाव में बह गई थी छात्रा
कक्षा 9वीं में पढ़ती थी छात्रा
छात्रा अपने बॉयफ्रेंड के साथ निकली थी
बॉयफ्रेंड पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
मृतिका की मां ने लगाया आरोप
आरोपी युवक की गिरफ्तारी की कर रहे मांग
सूरजपुर- माता दुर्गा के खिलाफ युवक ने किया अभद्र टिप्पणी
सूरजपुर-
माता दुर्गा के खिलाफ युवक ने किया अभद्र टिप्पणी
सोशल मीडिया पर कई अभद्र पोस्ट लिख कर किया था वायरल
हिंदू संगठन के लोगों ने कराई FIR दर्ज
पुलिस ने मामला दर्ज कर किया युवक को गिरफ्तार
रामनुजनगर थाना क्षेत्र के नकना इलाके का मामला
कोरबा- रायगढ़ के खरसिया में मिली छात्रा की लाश
कोरबा-
रायगढ़ के खरसिया में मिली छात्रा की लाश
सोनालिया नहर में छात्रा ने लगाई थी छलांग
नहर के तेज बहाव में बह गई थी छात्रा
कक्षा 9वीं में पढ़ती थी छात्रा
छात्रा अपने बॉयफ्रेंड के साथ निकली थी
बॉयफ्रेंड पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
मृतिका की मां ने लगाया आरोप
आरोपी युवक की गिरफ्तारी की कर रहे मांग
सीधी- महिला ने जीभ काटकर फूलमती देवी मंदिर में चढ़ाई
सीधी-
महिला ने जीभ काटकर फूलमती देवी मंदिर में चढ़ाई
मन्नत पूरी करने के लिए महिला ने अपनी जीभ चढाई
महिला मंदिर में हुई बेहोश
परिजनों महिला को अस्पताल ले जाने से किया मना
मंदिर प्रांगण में प्राथमिक उपचार करके ले गए घर
गरियाबंद- पैरी नगर पानी टंकी के पास दिखा शावक के साथ तेंदुआ
गरियाबंद-
पैरी नगर पानी टंकी के पास दिखा शावक के साथ तेंदुआ
गाय का शिकार करते ट्रैप कैमरे में हुआ कैद
साथ ही जिला मुख्यालय के पास हाथी भी पहुंचा
वन विभाग कर रहा मुंनादी
ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने के दी दे रहा सलाह
छतरपुर: भाई के सामने बहन की हत्या
छतरपुर: भाई के सामने बहन की हत्या
युवक ने बच्ची को कुएं में फेंका
कुएं में फेंकने के बच्ची पर फेंका पत्थर
दोनों बच्चे मंदिर जाने घर से निकले थे
पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
आरोपी युवक मानसिक रूप से है विक्षिप्त
राजनगर थाने के देवपुलिया का मामला
मुंब्ई- नोएल टाटा होंगे टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन
मुंब्ई-
नोएल टाटा होंगे टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन
रतन टाटा के सौतेले भाई है नोएल टाटा
टाटा ट्रस्ट की बैठक में फैसला
पन्ना: युवक ने देवी प्रतिमा के सामने काटी गर्दन
पन्ना: युवक ने देवी प्रतिमा के सामने काटी गर्दन
गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया
धर्मपुर थाना क्षेत्र के केवटपुर का मामला
BJP सांसद भोजराज नाग का नींबू-मिर्च वाला बयान
BJP सांसद भोजराज नाग का नींबू-मिर्च वाला बयान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा
भाजपा नेताओं में अंधविश्वास बहुत ज्यादा है
कोरोना में PM ने ताली और थाली बजवाया
अब सांसद भोजराज नाग अंधविश्वास की बात कर रहे हैं
अंधविश्वास के कारण ही सुकमा और बलौदाबाजार में घटनाएं हुई
नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर IAF C-295 की पहली लैंडिंग पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र: नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर IAF C-295 की पहली लैंडिंग पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “यह सुनहरे अक्षरों में लिखा जाने वाला दिन है। आज का दिन ऐतिहासिक है। आज यहां पर IAF C-295 की सफल लैंडिंग हुई है… यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। समय पर यह काम हो रहा है। रेगुलर और कमर्शल उड़ानें मार्च से पहले यहां शुरू हो जाएंगी। मुंबई एयरपोर्ट पर पड़ने वाला दबाव भी कम हो जाएगा। मुंबई और नवी मुंबई एयरपोर्ट को हम मेट्रो के द्वारा जोड़ेंगे।” दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग पर उन्होंने कहा, “रतन टाटा का बहुत बड़ा योगदान रहा है। वे अनमोल रत्न थे और उन्हें भारत रत्न देने की मांग हमने केंद्र सरकार से की है।”
#WATCH महाराष्ट्र: नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर IAF C-295 की पहली लैंडिंग पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “यह सुनहरे अक्षरों में लिखा जाने वाला दिन है। आज का दिन ऐतिहासिक है। आज यहां पर IAF C-295 की सफल लैंडिंग हुई है… यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। समय पर… pic.twitter.com/uQyJ5tqeMA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2024
भाजपा के लोग पूर्वजनों का सम्मान नहीं होने दे रहे हैं-शिवपाल सिंह यादव
इटावा: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्धारित दौरे से पहले लखनऊ में जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (JPNIC) को सील करने और पुलिस बल तैनात करने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “आज जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के लोग उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करना चाहते हैं। भाजपा की सरकार और उनके सारे अधिकारी उस पर दमन चक्र चला रहे हैं। हम इसकी निंदा करते हैं… भाजपा के लोग पूर्वजनों का सम्मान नहीं होने दे रहे हैं… भाजपा तानाशाही के रास्ते पर जा रही है। जयप्रकाश नारायण ने जिस तरह से संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था उसी तरह से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भाजपा को हटाने की एक नई क्रांति पैदा करनी पड़ेगी…”
#WATCH इटावा: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्धारित दौरे से पहले लखनऊ में जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (JPNIC) को सील करने और पुलिस बल तैनात करने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “आज जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के… pic.twitter.com/NRc2l4m7Gx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2024
बासमंडी वासा मोमबत्ती कंपनी में लगी भीषण आग
कानपुर-
बासमंडी वासा मोमबत्ती कंपनी में लगी भीषण आग
मौके पर पहुंचे पड़ोसियों व फायर ब्रिगेड ने बचाई लोगों की जान
फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने काफी मशक्कत कर बाद बुझाई आग
आग में जलकर हजारों का माल हुआ खाक
कर्नाटक सरकार द्वारा 2022 हुबली दंगा मामले को वापस लेने पर, भाजपा नेता सी.एन. अश्वथ नारायण
कर्नाटक सरकार द्वारा 2022 हुबली दंगा मामले को वापस लेने पर, भाजपा नेता सी.एन. अश्वथ नारायण ने कहा, “कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति के लिए खड़ी है, बार-बार उनका पर्दाफाश हुआ है… वे बहुत अनुचित रहे हैं… वे समाज के सभी वर्गों के लिए समान विचार क्यों नहीं कर सकते… वे हुबली दंगा मामले को कैसे वापस ले सकते हैं?… यह वास्तव में संदिग्ध है…”
#WATCH कर्नाटक सरकार द्वारा 2022 हुबली दंगा मामले को वापस लेने पर, भाजपा नेता सी.एन. अश्वथ नारायण ने कहा, “कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति के लिए खड़ी है, बार-बार उनका पर्दाफाश हुआ है… वे बहुत अनुचित रहे हैं… वे समाज के सभी वर्गों के लिए समान विचार क्यों नहीं… pic.twitter.com/ZgJJEC31LN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2024
पखांजूर- नकली खाद बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार
पखांजूर-
नकली खाद बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार
फरार चल रहे 2 आरोपी को नांवा से किया गया गिरफ्तार
मामले मे पहले 6 लोगो की हो चुकी है गिरफ्तारी
नमक मे कलर मिलाकर खाद के रूप मे बेच रहे थे गिरोह
अलग अलग राज्यों मे अस्सी ट्रक माल खपा चुके है गिरोह
पखांजूर पुलिस की कार्रवाई
विदिशा- संयुक्त कलेक्टर के घर चोरी
विदिशा-
संयुक्त कलेक्टर के घर चोरी
कलेक्टर के सरकारी आवास में हुई चोरी
कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना
महादेव एप के सरगना सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार
महादेव एप के सरगना सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार
मामले में पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा
महादेव एप से जुड़े लोगों पर कार्रवाई लगातार हो रही है
केंद्र से राज्य को 6 हजार 70 करोड रु मिले
केंद्र से राज्य को 6 हजार 70 करोड रु मिले
केंद्र से राशि मिलने पर कांग्रेस ने लगाया पक्षपात का आरोप
मामले में पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा
कांग्रेस आरोप-प्रत्यारोप के अलावा कुछ नहीं करती
कांग्रेस सरकार आईना भेजती थे और पत्र लिखती थे
कांग्रेस के नेता केंद्रीय मंत्रियों से मिलने भी नहीं गए
इंदौर : शहर में तस्करो ने अवैध मादक पदार्थ बेचने की बनाई रील
इंदौर : शहर में तस्करो ने अवैध मादक पदार्थ बेचने की बनाई रील
तस्करों ने ब्राउन शुगर की पुड़िया बेचने का बनाया वीडियो
पुलिस ने सोशल मीडिया पर रील देख दोनो बदमाशों को पकड़ा
15.33 ग्राम ब्राउन शुगर की बरामद
आरोपी तस्कर सुमित और विकास को किया गिरफ्तार
15 लाख रुपए की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बताई जा रही कीमत
आजाद नगर थाना पुलिस ने की कारवाई
सक्ती न्यायालय भवन निर्माण में मिली गड़बड़ी
सक्ती
न्यायालय भवन निर्माण में मिली गड़बड़ी
भवन निर्माण में घाटिया सीमेंट इस्तेमाल कर रहे थे
PWD के SDO ने निरीक्षण के दौरान पकड़ा गड़बड़ी
SDO ने ठेकेदार को लगाई फटकार लगाते हुए दी हिदायत
न्यायालय भवन निर्माण को SDO तोड़वाया
5 करोड़ की लागत से बन रहा है नवीन न्यायालय भवन
बिलासपुर- बदमाशों ने बाजार चौक पर लहराया तलवार
बिलासपुर-
बदमाशों ने बाजार चौक पर लहराया तलवार
तलवार लहराकर लोगों को डरा रहे थे बदमाश
पुलिस ने 4 आरोपियों किया गिफ्तार
आरोपियों के पास तलवार,चाकू और कार को किया जब्त
सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई
भोपाल….. शिवराज ने कराया कन्या भोज….
भोपाल…..
शिवराज ने कराया कन्या भोज….
मामा के घर भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कराया कन्या भोज….
शिवराज ने पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ कन्या भोज कराया…
आज अष्टमी नवमी के पावन पर्व पर पर कन्या भोज…
ग्वालियर झांसी रोड़ पर हुआ एक्सीडेंट,
ग्वालियर
झांसी रोड़ पर हुआ एक्सीडेंट,
कार डिवाइडर से टकराई,
3 लोगो की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
विक्की फैक्ट्री रेलवे पुल के पास सुबह 3 बजे हुआ एक्सीडेंट।
भोपाल….. मध्यप्रदेश में बीजेपी का सदस्यता अभियान..
भोपाल…..
मध्यप्रदेश में बीजेपी का सदस्यता अभियान..
बीजेपी पदाधिकारी की बढ़ी मुश्किले..
हर पदाधिकारी को कम से कम बनाने थे 100 सदस्य….
लेकिन मंत्री,सांसदों और विधायकों के काम में लगे होने के चलते सदस्य ही नहीं बना पाए कुछ पदाधिकारी..
बीजेपी के आधे पदाधिकारी 100 सदस्य भी नहीं जोड़ पाए….
सैलाना, हरसूद, इच्छावर, पेटलावद विधानसभा में भी बीजेपी का सदस्यता अभियान पिछड़ा..
100 विधानसभा क्षेत्रों में भी सदस्यता का आंकड़ा 60 % तक नहीं पहुंचा…
PCC चीफ दीपक बैज ने राज्य सरकार से की मांग
PCC चीफ दीपक बैज ने राज्य सरकार से की मांग
छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी हो
अब तक तारीख घोषणा न होने से किसान चिंतित: बैज
धान खरीदी का लक्ष्य 200 लाख मीट्रिक टन हो
बैतूल 5 साल की बच्ची की सेफ्टी टैंक में डूबने से मौत
बैतूल
5 साल की बच्ची की सेफ्टी टैंक में डूबने से मौत
कल शाम से थी लापता थी मासूम
देर रात निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक में मिला शव
निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का काम करती थी बच्ची की मां
कोतवाली थाना क्षेत्र के कोसमी इलाके की घटना
मंडला – महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरी जी महाराज को मिली धमकी
मंडला –
महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरी जी महाराज को मिली धमकी
स्वामी आत्मानंद गिरी महाराज को जान से मारने की मिली धमकी
महाराज ने निवास थाना क्षेत्र में जाकर दिया आवेदन.
पाकिस्तान से आया था धमकी भरा फोन
मुझे जान का बना है खतरा
आवेदन के बाद पुलिस कर रही मामले की जांच
स्वामी आत्मानंद गिरी जी महाराज निवास में कर रहे है रामकथा
प्रतापगढ़ पटाखा व्यापारी के घर भीषण विस्फोट
प्रतापगढ़
पटाखा व्यापारी के घर भीषण विस्फोट
हादसे में पटाखा व्यापारी की मौत,दो घायल
घायलों को मेडिकल कालेज में कराया गया भर्ती
पटाखे की विस्फोट से घर के उड़े परखच्चे
दीपावली पर्व को देखते हुए घर में डंप किया गया था पटाखा
नगर कोतवाली के जिरियामऊ का मामला
जेपी नारायण को श्रद्धांजलि देने को लेकर सियासत
जेपी नारायण को श्रद्धांजलि देने को लेकर सियासत
JPNIC सेंटर सील करने के मामले में विवाद
अखिलेश यादव आज JPNIC का दौरा करने वाले थे
प्रशासन ने JPNIC के मेन गेट को किया सील
अखिलेश यादव के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
लखनऊ में समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन
सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे SP कार्यकर्ता
ये है भाजपा राज में आज़ादी का दिखावटी अमृतकाल: अखिलेश
श्रद्धांजलि न दे पाए जनता इसलिए उठा दी गयी दीवार: अखिलेश
भाजपा ने जो रास्ता बंद किया है, वो उनकी बंद सोच का प्रतीक है
भाजपा ने श्रद्धांजलि के रास्ते रोके हैं : अखिलेश
भाजपा ने अमन-चैन के रास्ते रोके हैं : अखिलेश
केंद्र ने छत्तीसगढ़ को 6 हजार 70 करोड रु दिए
केंद्र ने छत्तीसगढ़ को 6 हजार 70 करोड रु दिए
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा
केंद्र को यह राशि कांग्रेस सरकार के समय देनी थी
केंद्र के पक्षपात राजनीति के कारण राशि नहीं मिली
राशि नहीं मिलने से छग का विकास प्रभावित हुआ
जबलपुर@ट्रेन से ज्वलनशील और विस्फोटक सामग्री ले जाने पर लगाई रोक
जबलपुर@ट्रेन से ज्वलनशील और विस्फोटक सामग्री ले जाने पर लगाई रोक
त्यौहारों को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज़ से पश्चिम मध्य रेलवे ने लगाई गई रोक
रोक के बावजूद परिवहन करने पर रेल नियमो के तहत होगी कार्यवाई
भोपाल बीजेपी प्रवक्ता अजय यादव का बयान
भोपाल
बीजेपी प्रवक्ता अजय यादव का बयान
देवरी विधायक इस्तीफा पर कहा
जनाक्रोश था, विधायक उनके साथ खड़े थे
सरकार कार्यकर्त्ताओं के साथ खड़ी हैं और विधायको के साथ खड़ी है
टैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर
हरदा-
टैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर
हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत
पुलिस मौके पर पहुंची, जांच में जुटी
हंडिया थाना क्षेत्र की घटना
रामनवमी पर कन्या पूजन
ग्वालियर
रामनवमी पर कन्या पूजन,
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया करेंगी पूजा,
देवघर गोरखी में सुबह 11 बजे करेंगी कन्यापूजन।
पिकअप का नहर में गिरने का मामला
सक्ती
पिकअप का नहर में गिरने का मामला
नहर में बहे दूसरे बच्चे का मिला शव
तीसरे बच्चे की तलाश जारी
कल शाम एक बच्चे का मिला था शव
बुधवार देर रात नहर में पिकअप के डूबने से 3 बच्चे हुए थे लापता
वाहन में 20 लोग थे सवार, 17 लोगों को पहले ही निकाला गया था सुरक्षित
सुनार नदी मे मिला अज्ञात युवक का शव
दमोह: सुनार नदी मे मिला अज्ञात युवक का शव
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस
देहात थाने के नरसिंहगढ के पास कि घटना
कुरूद में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म
धमतरी-
कुरूद में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म
घुमाने के नाम पर नाबालिग ने किया दुष्कर्म
22 दिन से इलाज के नाम से तड़पती रही मासूम
जिला अस्पताल ने भर्ती करने से मना किया
DSP की सिफारिश के बाद जिला अस्पताल में भर्ती
बच्ची को लगे 4 टाके
घटना के बाद मां सदमें में
मां भी जिला अस्पताल में भर्ती
घटना 18 सितम्बर की
परिजनों ने पुलिस पर मामला दबाने का लगाया आरोप
कुरुद थाने में मामला दर्ज
आरोपी नाबालिग, गिरफ्तार
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव का बयान
अंबिकापुर: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव का बयान
केंद्र सरकार के 6 हजार 70 करोड़ रुपए दिए जाने पर बोले
राज्य के हक की राशि उपलब्ध कराने हमने कई बार मांग की
इनका दृष्टिकोण स्व हित का है राज्य हित का नहीं
डेंगू के 27 नए मरीज मिले
ग्वालियर
डेंगू के 27 नए मरीज मिले
347 सैम्पल की जांच में 27 मरीजों को डेंगू की पुष्टि
ग्वालियर में डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1011 हुआ,
डेंगू से अब तक चार मरीज़ों की हो चुकी है मौत
सगाई समारोह में हुई हर्ष फायरिंग
मुरैना: सगाई समारोह में हुई हर्ष फायरिंग
समारोह में 12 से ज्यादा राउंड हुई फायरिंग
फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वायरल वीडियो के कार्रवाई के दिए निर्देश
जौरा थाने के सिंघौरा गांव का मामला
दल से बिछड़े हाथी ने मचाया उत्पात
वाड्रफनगर: दल से बिछड़े हाथी ने मचाया उत्पात
हाथी ने किसानों के फसलों को पहुंचाया नुकसान
ग्रामीणों ने की हाथी को खेत से खदेड़ने की कोशिश
वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद
वन परिक्षेत्र वाड्रफनगर के महेवा गांव का मामला
दल से बिछड़े हाथी ने मचाया उत्पात
वाड्रफनगर: दल से बिछड़े हाथी ने मचाया उत्पात
हाथी ने किसानों के फसलों को पहुंचाया नुकसान
ग्रामीणों ने की हाथी को खेत से खदेड़ने की कोशिश
वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद
वन परिक्षेत्र वाड्रफनगर के महेवा गांव का मामला
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव का बयान
अंबिकापुर: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव का बयान
केंद्र सरकार के 6 हजार 70 करोड़ रुपए दिए जाने पर बोले
राज्य के हक की राशि उपलब्ध कराने हमने कई बार मांग की
इनका दृष्टिकोण स्व हित का है राज्य हित का नहीं
बुधनी और विजयपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां
भोपाल
बुधनी और विजयपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारियां
उपचुनाव के लिए बनायी गई समिति के सदस्य 14 – 15 अक्टूबर को बुधनी और विजयपुर का करेंगे दौरा
प्रत्याशी चयन के लिए ब्लाकों में
कांग्रेसजनों से करेंगे रायशुमारी
एआईसीसी ने प्रत्याशी चयन के लिए समितियों का गठन किया है
बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल को प्रत्याशी चयन की जिम्मेदारी सौंपी
दुर्गा पंडाल में परोसी जा रही अश्लीलता
वाड्रफनगर: दुर्गा पंडाल में परोसी जा रही अश्लीलता
अश्लील गाने पर शराबी टीचर का वीडियो वायरल
जवहारी हाई स्कूल में पदस्थ है टीचर संदीप सिंह
बेतो गांव के दुर्गा पंडाल का मामला
BSP ने ली जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी
भिलाई: BSP ने ली जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी
देव बलौदा के प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी
BSP के अधिकारियों ने कल किया भूमि पूजन
2 साल पहले BSP ने किया था MOU
पुरातत्व विभाग ने मंदिर को किया है धरोहर घोषित
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...रायपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm