रायपुर । Deepak Baij became new PCC Chief छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु हो गई है। आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक चल रही थी। इस बीच कांग्रेस हाइकमान ने सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया है। इससे पहले मोहन मरकाम पीसीसी चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दीपक बैज बड़े आदिवासी नेता माने जाते है। चुनाव से पहले पीसीसी चीफ का बदलना बड़ा राजनीतिक फैसला माना जा रहा है।कांग्रेस के इस फैसले के बाद कई बड़े नेता अपनी प्रति
Deepak Baij became new PCC Chief इसी बीच वन मंत्री अकबर ने कहा कांग्रेस हाइकमान के द्वारा दीपक बैज को जिम्मेंदारी दी गई है। तो बहुत सोच समझकर दी होगी। मै कांग्रेस पार्टी के इस निर्णय का स्वागत करता हूं। उम्मीद करता हूं उनके नेतृत्व में हमारा संगठन बहुत अच्छा काम करेगा। मोहन मरकाम भी अच्छा काम कर रहे थे। आने वाले समय में प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। यह हाइकमान का फैसला है और उनका हर फैसला उपयुक्त है।