Reported By: Rajkumar Sahu
,Amit Bhandari Murder Case: रात को शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने गया था युवक, इस हालत में देख भाई ने दी खौफनाक मौत, पढ़ें अमित भंडारी हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी /image: IBC24 file
जांजगीर-चांपा: Amit Bhandari Murder Case जांजगीर-चांपा (Janjgir Champa Murder Case) की मुलमुला पुलिस ने कोसा गांव में युवक अमित भंडारी की हत्या के मामले में आरोपी प्रेमिका सहित उसके 3 भाइयों को गिरफ्तार किया है. ढाई माह बाद पुलिस हत्या का खुलासा कर सकी. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हमला में प्रयुक्त फावड़ा को जब्त किया है. प्रेम प्रसंग की वजह से युवक की हत्या की गई. आरोपियों का ब्रेन मैपिंग, पॉलीग्राफ एवं नार्को टेस्ट जैसे आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने पर हत्या का खुलासा हुआ है.
Amit Bhandari Murder Case दरअसल, 29 जून को मुलमुला के कोसा गांव के तालाब के पास युवक अमित भंडारी की लाश मिली थी. युवक 27 जून की रात से लापता था. जांच के दौरान शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ. इस दौरान एसपी विजय पांडेय ने जांच टीम गठित की थी. इधर, पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि युवक अमित भंडारी का गांव की युवती संतोषी सिंह क्षत्रिय के साथ प्रेम प्रसंग था. जिसकी शादी हो गई थी. शादी के बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था.
27 जून की रात में युवक अमित भंडारी, अपनी प्रेमिका संतोषी सिंह क्षत्रिय से मिलने उसके घर के पीछे में गया था, जहां प्रेमिका का भाई बजरंग सिंह क्षत्रिय ने दोनों को मिलते देखकर युवक के साथ मारपीट की और पास में रखे फावड़ा से युवक पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया. दूसरे दिन आरोपी बजरंग ने पूरी घटना की जानकारी अपने बड़े भाई को दी. आरोपियों ने 24 घंटे तक युवक की लाश को घर के पास छुपाकर रखा हुआ था. फिर युवक की लाश को पास के तालाब के फेंक दिए थे.
Amit Bhandari Murder Case पुलिस ने आरोपी प्रेमिका महिला संतोषी क्षत्रिय और उसके भाई पप्पू सिंह क्षत्रिय को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है, वहीं आरोपी बजरंग सिंह क्षत्रिय को पुलिस ने रिमांड में लेकर फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन का आधुनिक तकनीकी परीक्षण कराया जाएगा.
ये भी पढ़ें