रायपुर । सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। दीपक बैज आदिवासी समाज के बड़े नेता माना जाता है। दीपक बैज से पहले मोहन मरकाम पीसीसी चीफ के रुप में कार्य कर रहे थे। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में एक आदिवासी सांसद को कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाना सीधे तौर पर आदिवासी वोटर्स को साधना है। पिछले कई महीनों से मोहन मरकार को हटाए जाने कि बात चल रही थी। बीच में मरकाम और कुमारी शैलजा के बीच मतभेत भी हुए लेकिन पार्टी ने टूट की भनक होने ना दी। आखिरकार आज कांग्रेस हाईकमान ने मोहन मरकाम को हटाकर दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस का कमेटी अध्यक्ष बना दिया।
यह भी पढ़े : CG Cabinet Meeting: भूपेश कैबिनेट की बैठक खत्म, जनहित में लिए गए ये फैसले… .
दीपक बैज छत्तीसगढ़ की बस्तर संसदीय सीट से सांसद हैं। 2019 के आम चुनाव में उन्होंने बड़े अंतर से यह सीट जीती थी। उससे पहले वे चित्रकोट विधानसभा सीट से विधायक थे। सांसद बनने के बाद उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दिया था। इस सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राजमन बेंजाम ने जीत दर्ज की थी।
दीपक बैज का राजनीतिक सफर
14 जुलाई 1981 को बस्तर के गढिया में जन्में दीपक बैज ने राजनीतिक यात्रा की शुरुआत छात्र जीवन से की थी। 2008 में वे NSUI के जिलाध्यक्ष बनाए गए थे।
2009 में वे युवा कांग्रेस के बस्तर जिला महासचिव बने।
2013 में पहली बार उन्हें विधानसभा का टिकट मिला, और उन्होंने जीत दर्ज की।
2018 के चुनाव में फिर विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की।
2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बस्तर से सासंद बने।
यह भी पढ़े : New CG PCC Chief Deepak Baij: मोहन मरकान ने दीपक बैज को दी शुभकामनाएं, सहयोग के लिए जताया सभी का आभार