रायपुर में आयोजित की गई फुल ड्रेस रिहर्सल, देखें कैसा होगा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन
Full dress rehearsal organized in Raipur रायपुर में आयोजित की गई फुल ड्रेस रिहर्सल, देखें इस स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की रुपरेखा See the outline of this Independence Day event
रायपुर। आज पुलिस परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया है। 15 अगस्त कोआयोजित समारोह के लिए फाइनल रिहर्सल की गई है। कोरोना के मद्देनजर इस बार कई बदलाव किए गए हैं। इस बार सभी प्लेट्यून्स को मास्क पहना अनिवार्य किया गया है। परेड से पहले ही सभी प्लेट्यून्स का कोरोना टेस्ट करवाया गया है। स्काउड गाइड और एनसीसी के परिधान में भी मास्क शामिल किया गया है। स्काउड गाइड और एनसीसी से शामिल होने वालों को भी कोरोना टेस्ट करवाना होगा।
कई अहम बदलावों में से एक इस बार स्कूली छात्रों को इस बार परेड में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है। आम लोगों के प्रवेश प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस बार परेड का अयोजन नहीं केवल सम्मान गार्ड ही दिया जाएगा। इस बार किसी भी तरह का कोई संस्कृति कार्यक्रम भी नहीं किया जा रहा है।
पढ़ें- प्रदेश में 40 फीसदी बढ़ सकता है बस किराया.. परिवहन मंत्री ने दिए संके
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड सही ध्वजारोहण करेंगे। पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाला ध्वजारोहण पूरे प्रदेश भर के लिए चर्चा का विषय होता था, ना केवल राजधानी रायपुर से बल्कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भी लोग यहां कार्यक्रम देखने पहुंचते थे, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से भीड़भाड़ जुटने जैसा कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा है।

Facebook


