Man kills five-year-old child in Mathura
Raipur Crime News: रायपुर। राजधानी रायपुर में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार उरला थाना अंतर्गत सरोरा इलाके में सौतेले बोटे ने सौतेली मां और सौतेले भाई की बेरहमी से हत्या कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
दरअसल, यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि सौतेले बेटे राजकुमार साहू ने तलवार से सौतेली मां और सौतेले भाई की हत्या कर दी। इधर बहन की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, इस दोहरे हत्याकांड की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें