Sohail Khan Sexual Abuse: सलमान खान के भाई सोहेल के साथ यौन शोषण, रियालीटी शो के दौरान खुद किया खुलासा, पहली पत्नी से तलाक को लेकर भी खोले राज

Ads

Sohail Khan Sexual Abuse: सलमान खान के भाई सोहेल के साथ यौन शोषण, रियालीटी शो के दौरान खुद किया खुलासा, पहली पत्नी से तलाक को लेकर भी खोले राज

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 10:42 AM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 10:44 AM IST

Sohail Khan Sexual Abuse: सलमान खान के भाई सोहेल के साथ यौन शोषण, रियालीटी शो के दौरान खुद किया खुलासा, पहली पत्नी से तलाक को लेकर भी खोले राज / AI Generated

HIGHLIGHTS
  • सोहेल खान ने रियलिटी शो में बचपन में हुए कथित यौन शोषण का दर्द साझा किया
  • उन्होंने कहा कि शर्म की वजह से कई साल तक परिवार को इस बारे में नहीं बताया
  • पने बेटों को सलाह दी कि किसी भी तरह की बुलिंग या गलत हरकत होने पर तुरंत परिवार को बताएं

मुंबई: Sohail Khan Sexual Abuse बॉलीवुड के किंग खान सलमान खान के भाई सोहेल खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने बचपन की ऐसी बात का खुलासा किया है कि सुनकर हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो अमेजन प्राइम वीडियो के रिएलिटी शो ‘अलायंस’ के लेटेस्ट एपिसोड का क्लिप है। सोहेल ने बताया कि बचपन में ही उनके साथ यौन शोषण हुआ था और ये बात उन्होंने कई साल तक परिवार से छिपाकर रखा था।

यौन शोषण के शिकार हुए सलमान खान के भाई सोहेल

Sohail Khan Sexual Abuse ‘अलायंस’ के लेटेस्ट एपिसोड में अली गोनी से बात करते हुए सोहेल खान ने कहा कि ‘मैं रैगिंग के खिलाफ हूं और मैं अपने दोनों बेटों से कहता हूं कि अगर कोई तुम्हें परेशान या बुली करें, तो बिना किसी झिझक के मुझे बताना क्योंकि मेरे साथ ऐसा हो चुका है।’ उन्होंने अपने बचपन को याद करते हुए बताया, ‘मैं बहुत छोटा था, जब किसी ने मेरा यौन शौषण किया था। मैंने कई सालों तक इसे किसी को नहीं बताया। लेकिन जब मैं बड़ा हुआ, तो अपने पापा को सारी बात बताई। वो मुझे पूछने लगे कि इतनी बड़ी बात इतने सालों में क्यों नहीं बताए? तब उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें शर्म आती थी।’ अपने साथ हुए इस हैरेसमेंट के बाद वो अपने बच्चों को हमेशा सलाह देते है कि कुछ भी गलत हो, तो उसके बारे में मुझे तुरंत बताना और चुप मत रहना।

राम खान रखना चाहते थे बेटे का नाम

इससे पहले वीडियो की शुरुआत में अली ने सोहेल से कहा, ‘आप सबके बच्चे बहुत तमीजदार हैं। बहुत अच्छे हैं। मैं तो दो से ही मिला हूं। आपका बेटा तो पूरा आपका कार्बन कॉपी है।’ इस पर सोहेल ने कहा, ‘जब सीमा प्रेग्नेंट थी और निर्वान उसकी कोख में था तब हमने हंसी मजाक में ये तय किया था कि अगर लड़का होगा तो मैं नाम रखूंगा और अगर लड़की होगी तो सीमा नाम रखेगी। मेरा ये था कि मैं अपने बेटा का नाम राम रखना चाहता था, राम खान।’

आपका नाम ही आपको बनाता है: सोहेल खान

सोहेल ने आगे कहा, ‘लेकिन जब मेरा बड़ा बेटा पैदा हुआ तब डॉक्टर मेरे पास आए और बोले, बेटा हुआ है। मैं अंदर गया तो सीमा बेहोशी की हालत में थी। सीमा ने मुझे देखा और कहा, निर्वान कैसा है? तो मैंने सोचा अरे इसने तो पहले ही नाम रख दिया है। और उस समय उसके मुंह से निर्वान नाम ऐसे निकला कि मेरा मन ही नहीं किया नाम बदलने का।’ सोहेल ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि आपका नाम ही आपको बनाता है। तो निर्वान का मतलब होता है शांति। मुझे भी नाम अच्छा लगा।’

सीमा से शादी के खिलाफ था परिवार

बता दें कि सोहेल खान और सीमा सजदेह की मुलाकात साल 1998 में फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। सीमा दिल्ली की रहने वाली थीं और मुंबई में फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाने आई थीं। दोनों की मुलाकात कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। लेकिन सीमा का परिवार इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने घरों से भाग गए और शादी कर ली। पहले उन्होंने आर्य समाज मंदिर में शादी की और फिर उसी दिन शाम को निकाह किया। हालांकि, शादी के 24 साल बाद दोनों अलग हो गए। वहीं अब दोनों रिएलिटी शो ‘अलायंस’ में साथ काम कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Sohail Khan ने क्या खुलासा किया है?

सोहेल खान ने बताया कि बचपन में उनके साथ कथित यौन शोषण हुआ था, लेकिन उन्होंने कई वर्षों तक यह बात परिवार से छिपाकर रखी।

Sohail Khan ने यह खुलासा कहां किया?

उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'The Traitors' (यदि यही शो है; आपके पाठ में 'अलायंस' लिखा है) के एक एपिसोड में बातचीत के दौरान यह अनुभव साझा किया।

सोहेल खान ने अपने बच्चों को क्या सलाह दी?

उन्होंने कहा कि यदि कोई उन्हें परेशान करे, बुली करे या कोई गलत हरकत करे, तो बिना झिझक तुरंत परिवार को बताएं और चुप न रहें।

Sohail Khan अपने बेटे का कौन-सा नाम रखना चाहते थे?

सोहेल खान ने बताया कि वह अपने बड़े बेटे का नाम 'राम खान' रखना चाहते थे, लेकिन बाद में उसका नाम निर्वान रखा गया।

सोहेल खान और सीमा सजदेह की शादी कब हुई थी?

दोनों ने वर्ष 1998 में शादी की थी। करीब 24 साल साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए।