West Bengal Accident: बड़ा हादसा, ट्रेन से टकराई बच्चियों से भरी स्कूल वैन, पलभर में बिछ गईं लाशें, देखते ही देखते मची अफरातफरी

Ads

West Bengal Accident: बड़ा हादसा, ट्रेन से टकराई बच्चियों से भरी स्कूल वैन, पलभर में बिछ गईं लाशें, देखते ही देखते मची अफरातफरी

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 10:53 AM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 11:00 AM IST

West Bengal Accident | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • गोविंदपुर रेल गेट पर हादसा
  • स्कूल वैन ट्रेन से टकराई
  • तीन की मौत, कई बच्चे घायल

मुर्शिदाबाद: West Bengal Accident पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज जारी है। (Road Accident in West Bengal) 

West Bengal Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मुर्शिदाबाद जिले में हुई है। बताया जा रहा है कि यहां गोविंदपुर रेल गेट पर स्कूली बच्चों को ले जा रही एक वैन पटरी पार करने की कोशिश कर रही थी और तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। इसी टक्कर में एक साइकिल सवार भी चोटिल हुआ है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों में दो बच्चे और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों ही पुलिस बल इस हादसे की जांच में जुट गए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय आखिर हादसा कैसे हुआ। फिलहाल घायल बच्चों की हालत पर अस्पताल प्रशासन नजर बनाए हुए है। इलाके में हादसे को लेकर चिंता और शोक का माहौल है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहां हुआ?

मुर्शिदाबाद जिले के गोविंदपुर रेल गेट पर।

कितने लोगों की मौत हुई?

तीन लोगों की – दो बच्चे और एक बुजुर्ग।

कितने लोग घायल हुए?

कई स्कूली बच्चे और एक साइकिल सवार घायल।