ईरान की ओर से दागी गयी तीन मिसाइलों को बीच रास्ते में ही मार गिराया : जॉर्डन

Ads

ईरान की ओर से दागी गयी तीन मिसाइलों को बीच रास्ते में ही मार गिराया : जॉर्डन

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 11:05 AM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 11:05 AM IST

दुबई, 17 जुलाई (एपी) जॉर्डन की सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने ईरान की ओर से दागी गई तीन मिसाइलों को बीच रास्ते में ही मार गिराया।

जॉर्डन की सरकारी समाचार एजेंसी पेट्रा के अनुसार, सेना ने यह जानकारी दी। हमले में किसी के हताहत होने की अभी सूचना नहीं है।

जॉर्डन में अमेरिकी सैनिक और सैन्य विमान तैनात हैं। अमेरिका द्वारा ईरान पर हवाई हमलों का अभियान तेज किए जाने के बाद जवाबी कार्रवाई के तहत ईरान कई बार जॉर्डन को निशाना बना चुका है।

एपी गोला प्रशांत

प्रशांत