Manohar Lal Khattar Press Conference: रायपुर-बिलासपुर-अम्बिकापुर के बीच होगी एयर कनेक्टिविटी.. केंद्रीय मंत्री खट्टर ने ली प्रेसवार्ता, गिनाई आम बजट की खूबियां

Ads

Manohar Lal Khattar Press Conference Raipur: केंद्रीय मंत्री कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 2.60 लाख मकान पूरे हो चुके हैं और आवश्यकता पड़ने पर योजना को आगे भी बढ़ाया जाएगा। राज्य में 56 प्रतिशत स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं और बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाया जा रहा है।

  •  
  • Publish Date - February 8, 2026 / 04:21 PM IST,
    Updated On - February 8, 2026 / 04:27 PM IST

Manohar Lal Khattar Press Conference Raipur || Image- ML Khattar X post

HIGHLIGHTS
  • रायपुर-बिलासपुर-अंबिकापुर एयर कनेक्टिविटी
  • आम बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर
  • हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण

रायपुर: सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में केंद्रीय नगरीय एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। (Manohar Lal Khattar Press Conference Raipur) इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद संतोष पांडे सहित कई वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता मौजूद रहे। प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की साय सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए आम बजट की प्रमुख विशेषताओं को सामने रखा।

‘सरकार का पहला कर्तव्य आर्थिक विकास’ : केंद्रीय मंत्री खट्टर

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में जर्मनी को पीछे छोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि भारत का नाम अब दुनिया के चुनिंदा 4–5 प्रमुख देशों में लिया जा रहा है। सरकार का पहला कर्तव्य आर्थिक विकास को गति देना है, जबकि दूसरा बड़ा उद्देश्य देश के भीतर मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आम बजट में गरीबों, युवाओं और किसानों की सहायता को प्राथमिकता दी गई है। सेमी कंडक्टर मिशन को उद्योग जगत में महत्वपूर्ण स्थान देते हुए इसके लिए अगले पांच वर्षों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर के लिए 40 हजार करोड़ रुपये रखे गए हैं। इसके साथ ही वेयरहाउसिंग, डेडिकेटेड पार्क, कैपिटल ग्रुप्स के विस्तार और हाई-टेक मशीनरी निर्माण के लिए विशेष योजनाएं तैयार की गई हैं।

‘हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण’ : केंद्रीय मंत्री खट्टर

एयर कनेक्टिविटी को लेकर उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर से हवाई उड़ानें शुरू कर दी गई हैं, जिन्हें आगे नए रूट्स से जोड़ा जाएगा। (Manohar Lal Khattar Press Conference Raipur) स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए देश में पांच रीजनल मेडिकल हब बनाए जाएंगे। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप की स्थापना की जाएगी और हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाएंगे, जिससे छात्राओं को सुरक्षित आवास सुविधा मिल सकेगी।

खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी को विश्वविद्यालयों से जोड़ा जाएगा। खेलो इंडिया योजना के तहत खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। पर्यटन क्षेत्र में रोजगार सृजन के उद्देश्य से देश के 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 10 हजार टूरिस्ट गाइड्स को 12 सप्ताह की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए खट्टर ने बताया कि राज्य में अब तक 67 हजार करोड़ रुपये के मुद्रा लोन दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 41 लाख से अधिक बिजली कनेक्शन और 38 लाख एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं 2 करोड़ 45 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा काफी बढ़ा है।

‘7,000 मेगावाट से अधिक क्षमता के पावर प्रोजेक्ट्स पर काम जारी’ : मनोहर लाल खट्टर

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 2.60 लाख मकान पूरे हो चुके हैं और आवश्यकता पड़ने पर योजना को आगे भी बढ़ाया जाएगा। राज्य में 56 प्रतिशत स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं और बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाया जा रहा है। (Manohar Lal Khattar Press Conference Raipur) इसके अलावा 7,000 मेगावाट से अधिक क्षमता के पावर प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में न्यूक्लियर पावर को लेकर प्रस्ताव सामने आया है और इसके लिए जमीन चिन्हित की जा रही है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. छत्तीसगढ़ में किन शहरों के बीच एयर कनेक्टिविटी होगी?

रायपुर बिलासपुर और अंबिकापुर के बीच उड़ानें शुरू होकर नए रूट्स से जुड़ेंगी जल्द ही

Q2. आम बजट में किन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है?

आम बजट में सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर शिक्षा स्वास्थ्य और गरीब युवा किसान प्राथमिकता दी गई

Q3. छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र को लेकर क्या योजनाएं हैं?

छत्तीसगढ़ में पावर प्रोजेक्ट्स स्मार्ट मीटर आवास योजना और न्यूक्लियर पावर पर काम जारी है