Raipur news: रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही..! ट्रेन की लेटलतीफी से सिविल जज की परीक्षा देने से चूके कई परीक्षार्थी, स्टेशन में किया जमकर हंगामा
Many candidates could not give civil judge exam due to train delay रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही..! ट्रेन की लेटलतीफी से सिविल जज की परीक्षा देने से चूके कई परीक्षार्थी, स्टेशन में किया जमकर हंगामा
Many candidates could not give civil judge exam due to train delay: रायपुर। रेल्वे की लेटलतीफी से यात्री आए दिन परेशान होते हैं, लेकिन आज यह परेशानी उन परीक्षार्थियों के लिए सबब बन गई जो सिविल जज की परीक्षा देने रायपुर आ रहे थे। सुबह 6 बजे रायपुर पहुंचने वाली समता एक्सप्रेस साढ़े 10 बजे रायपुर पहुंची, वहीं परीक्षा का समय 10 बजे था। ट्रेन लेट होने की वजह से कई परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित हो गए, जिसके बाद करीब 30 से 35 परीक्षार्थियों ने रायपुर स्टेशन मास्टर के कार्यालय में पहुंच घंटो तक जमकर हंगामा किया और रेल्वे को शिकायत पत्र भी दिया।
परीक्षार्थियों ने काफी समझाई के बाद हंगामा तो समाप्त कर दिया, लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि आखिर कब तक रेल्वे अपना रवैया सुधारने वाला है, ताकि आमजन को समस्याओं से निजात मिल सके। जहां एक और देश में वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है एवं रेलवे कमाई के लिए मालगाड़ियों जल्दी सामने पहुंचाने के लिए आम जनता जनता की ट्रेनों को रोक करके लेटलतीफी कर आम व्यक्ति को परेशान कर रेलवे किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ रहा है।
गरीबों के लिए और आम व्यक्ति के लिए रेलवे ही आने-जाने का एक मुख्य साधन है। यहां तक की जिस रेलवे की जनरल बोगियों में आम लोग गरीब लोग यात्रा करते हैं उह ट्रेन में मात्र दो बोगी होती है, जिसमें भेड़ बकरी की तरह आम गरीब व्यक्ति उसमें जाने को मजबूर होते हैं।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Facebook


