‘पहले हां में हां नहीं मिलान वाले मरकाम को हटाया, अब सिंहदेव के करीबी प्रेमसाय का ले लिया इस्तीफा’, जाने किसने कही ये बातें..

‘पहले हां में हां नहीं मिलान वाले मरकाम को हटाया, अब सिंहदेव के करीबी प्रेमसाय का ले लिया इस्तीफा’, जाने किसने कही ये बातें..

MP Sunil Soni on Premsai Tekam's resignation

Modified Date: July 13, 2023 / 06:28 pm IST
Published Date: July 13, 2023 6:28 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन और राज्य सरकार दोनों ही मोर्चो पर बड़े फेरबदल सामने आये है। (MP Sunil Soni on Premsai Tekam’s resignation) कल (गुरूवार) देर शाम जहाँ आलाकमान ने पीसीसी प्रमुख के पद से मोहन मरकाम को हटाते हुए बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज को प्रदेश संगठन की कमान सौंप दे तो वही आज सामने आये घटनाक्रम में मोहन मरकाम को कैबिनेट मंत्री का पद देते हुए स्कूल शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम से इस्तीफा ले लिया गया।

सीएम भूपेश बघेल ने स्वीकार किया प्रेमसाय सिंह टेकाम का इस्तीफ़ा

प्रदेश में 17 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, इन जिलों में अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी ये अहम जानकारी

इस पूरे घटनाक्रम पर रायपुर के सांसद सुनील सोनी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस पूरे फेरबदल को कांग्रेस के भीतर की गुटबाजी का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शतरंज की बिसात बिछा रहे है। (MP Sunil Soni on Premsai Tekam’s resignation) उन्होंने पहले उनकी हां में हां नहीं मिलाने वाले मरकाम को हटा दिया फिर टी एस सिंहदेव के खास प्रेमसाय से इस्तीफा ले लिया। इस तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए है।

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown