शह मात The Big Debate: जनगणना अभियान..5 बच्चों वाला बयान! नंदकुमार साय ने आदिवासियों से की पांच बच्चे पैदा करने की अपील, क्या पूरी होगी अलग धर्म कोड की मांग

Ads

CG Politics News: वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने, आदिवासी परिवारों से कम से कम पांच बच्चे पैदा करने की अपील की।

  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 11:42 PM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 11:55 PM IST

CG Politics News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • जनगणना को लेकर छत्तीसगढ़ में सर्व आदिवासी समाज की बड़ी बैठक हुई।
  • नंदकुमार साय ने आदिवासी परिवारों से कम से कम पांच बच्चे पैदा करने की अपील की।
  • साय ने आदिवासियों के लिए अलग धर्मकोड की मांग की।

CG Politics News: रायपुर: देशभर में जनगणना प्रक्रिया शुरू होने के साथ..बहस के कई सिरे भी खुलते जा रहे हैं। जनगणना को लेकर छत्तीसगढ़ में सर्व आदिवासी समाज की बड़ी बैठक हुई, जिसमें वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने, आदिवासी परिवारों से कम से कम पांच बच्चे पैदा करने की अपील की। साय ने आदिवासियों के लिए अलग धर्मकोड की मांग की, (CG Politics News) साथ ही आदिवासी बहुल जिलों में बाहर से आए लोगों की जनगणना उनके मूल स्थान पर करने की मांग की। वैसे, अलग धर्मकोड और ST क्षेत्रों में बाहरी लोगों की जनगणना वहां ना करते हुए उनके मूल स्थानों पर करने की मांग पर देशभर में आदिवासी समाज लामबंद हो रहा है।नंद कुमार ने कहा वे इन मांगो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखने जा रहे हैं।

वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय के बयान पर प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ये नंदकुमार का अपना मत है, वे सीनियर आदिवासी नेता हैं, जो कहा होगा सोच समझकर ही कहा होगा। वहीं, कांग्रेसी नेताओं ने जनगणना में अलग आदिवासी धर्मकोड और बाहरी लोगों को उनके मूल स्थान पर दर्ज करने की मांग का (CG Politics News)समर्थन किया लेकिन पांच बच्चे पैदा करने की सलाह पर असहमति जताते हुए सवाल पूछा कि 5 बच्चों की जिम्मेदारी कौन लेगा?

CG Politics News: सवाल ये है कि क्या आदिवासी समाज इन मांगों के साथ है? क्या आदिवासियों के लिए अलग धर्मकोड जरूरी है? (CG Politics News) क्या आज के दौर में 5 बच्चे पैदा करने की मांग प्रैक्टिकल है? इस दौर में क्या इन मांगों पर समाज एक सुर, एक राय हो पाएगा?

इन्हे भी पढ़ें:-