अभिनेता रणवीर सिंह ने नागपुर में आरएसएस संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की

Ads

अभिनेता रणवीर सिंह ने नागपुर में आरएसएस संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 12:23 AM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 12:23 AM IST

नागपुर, 10 अप्रैल (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने शुक्रवार को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक केबी हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक एमएस गोलवलकर के स्मारकों पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, रणवीर ने रेशिमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर का दौरा किया और आरएसएस के संस्थापक (हेडगेवार) तथा दूसरे सरसंघचालक गोलवलकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सूत्रों ने बताया कि आरएसएस के सदस्यों ने रणवीर को हेडगेवार और गोलवलकर के योगदान के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी और उन्हें डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर के इतिहास एवं महत्व से भी अवगत कराया।

भाषा

राखी पारुल

पारुल