Odisha Police Accident News: पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस टीम को नहीं था अंदाजा… सामने से आया मौत बनकर ट्रेलर, CG के 5 जवानों की दर्दनाक मौत, भयावह तस्वीरें आई सामने

Odisha Police Accident News: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर और पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

Odisha Police Accident News: पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस टीम को नहीं था अंदाजा… सामने से आया मौत बनकर ट्रेलर, CG के 5 जवानों की दर्दनाक मौत, भयावह तस्वीरें आई सामने

ACCIDENT/ IMAGE SOURCE: ani x handle

Modified Date: February 22, 2026 / 09:55 am IST
Published Date: February 22, 2026 9:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • NH-49 पर ट्रेलर और पेट्रोलिंग वाहन में भिड़ंत
  • हादसे में 5 पुलिसकर्मियों की हुई मौत
  • 3 घायल घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Odisha Police Accident News: झारसुगुड़ा: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर और पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में छत्तीसगढ़ पुलिस के पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई और इलाके में हड़कंप मच गया।

Jharsuguda Road Accident: NH-49 पर ट्रेलर और पेट्रोलिंग वाहन में भिड़ंत

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नियमित पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थी, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से उनकी गाड़ी की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पेट्रोलिंग वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना सदर पुलिस स्टेशन के पास की बताई जा रही है।

Odisha Police Accident: हादसे में 5 पुलिसकर्मियों की हुई मौत, 3 घायल

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हादसे में पांच जवानों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे जिले में शोक का माहौल है और पुलिस विभाग ने अपने दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि दी है।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।