Odisha School Girl Rape: प्राइवेट स्कूल में शर्मनाक कांड! 13 साल की छात्रा से किया रेप, पुलिस ने 5 शिक्षकों को किया गिरफ्तार

Odisha School Girl Rape: प्राइवेट स्कूल में शर्मनाक कांड! 13 साल की छात्रा से किया रेप, पुलिस ने 5 शिक्षकों को किया गिरफ्तार

Odisha School Girl Rape: प्राइवेट स्कूल में शर्मनाक कांड! 13 साल की छात्रा से किया रेप, पुलिस ने 5 शिक्षकों को किया गिरफ्तार

Odisha School Girl Rape Case/Image Source: symbolic

Modified Date: February 22, 2026 / 08:36 am IST
Published Date: February 22, 2026 8:30 am IST
HIGHLIGHTS
  • ओडिशा के निजी स्कूल में शर्मनाक कांड
  • छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में 5 शिक्षक गिरफ्तार
  • जिला शिक्षा अधिकारी को भी जांच के निर्देश

केंद्रपाड़ा, ओडिशा: Odisha School Girl Rape: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक निजी स्कूल के पांच शिक्षकों को 13 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सातवीं कक्षा की छात्रा के पिता और जिला बाल कल्याण समिति द्वारा राजकनिका थाने में अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी शिक्षकों ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया।

ओडिशा के निजी स्कूल में शर्मनाक कांड (Odisha School Rape Case)

Odisha School Girl Rape: उन्होंने बताया कि छात्रा ने जब शिक्षकों पर लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया तो उसके माता-पिता ने जिला बाल कल्याण समिति से संपर्क किया। एक अधिकारी ने बताया कि समिति ने शुरू में आरोप की जांच की और मामले को राजकनिका थाने में ले गई। बाल कल्याण समिति की सदस्य स्वागतिका पात्रा ने कहा, ’18 फरवरी को एक शिकायत दर्ज की गई थी। 48 घंटे की लंबी जांच के बाद हमने कानूनी कार्रवाई के लिए मामला पुलिस को सौंप दिया।’ उन्होंने बताया कि समिति ने जिला शिक्षा अधिकारी को इस आरोप की अलग से जांच करने का भी निर्देश दिया है।

केंद्रपाड़ा में शिक्षकों पर गंभीर आरोप (School Girl Rape News)

Odisha School Girl Rape: राजकनिका थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय मल्लिक ने बताया, ‘दोनों शिकायतों के आधार पर विधिवत रूप से लड़की का बयान दर्ज किया गया है। आरोपियों और पीड़िता का चिकित्सा परीक्षण कराया गया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।’ विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) ने केंद्रपाड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को एक ज्ञापन सौंपकर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।