ओम माथुर होंगे छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रभारी, भूपेंद्र यादव को भाजपा ने दी मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी
ओम माथुर होंगे छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रभारी, भाजपा ने दी मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी! Om Mathur will be the election in-charge of Chhattisgarh
Trains canceled for 4 days
भोपाल/रायपुर: छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों में आगामी दिनों विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव के चलते राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का दौरा भी शुरू हो चुका है। लेकिन इस बीच भाजपा ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।
Read More: शनिवार को इन राशियों का होगा भाग्योदय, जातकों के बन जाएंगे बिगड़े काम, होगी धन की बारिश
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने ओम माथुर को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है तो वहीं भूपेंद्र यादव को मध्यप्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। जबकि अश्विनी वैष्णव को मध्यप्रदेश का सह प्रभारी बनाया है। साथ ही केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को छत्तीसगढ़ का सहप्रभारी बनाया गया है।

Facebook


