Teejan Bai News : पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन से भावुक हुए CM साय! AIIMS पहुंचकर महान लोकगायिका को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

विश्वप्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का 70 वर्ष की उम्र में रायपुर AIIMS में निधन हो गया। वे पिछले 38 दिनों से ICU में भर्ती थीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने AIIMS पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Teejan Bai News : पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन से भावुक हुए CM साय! AIIMS पहुंचकर महान लोकगायिका को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Teejan Bai News / Image Source : AI

Modified Date: July 5, 2026 / 09:21 am IST
Published Date: July 5, 2026 9:21 am IST
HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने AIIMS पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
  • पंडवानी गायकी को वैश्विक पहचान दिलाने वाली महान कलाकार नहीं रहीं।
  • छत्तीसगढ़ समेत पूरे कला जगत में शोक की लहर।

रायपुर : पंडवानी कला को दुनिया भर में मशहूर करने वाली महान गायिका तीजन बाई का निधन हो गया है। उन्होंने 70 वर्ष की उम्र में रायपुर एम्स (AIIMS) के आईसीयू में आखिरी सांस ली। उनके जाने से पूरे छत्तीसगढ़ और लोककला जगत में शोक की लहर है। तीजन बाई पिछले 38 दिनों से रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती थीं, जहाँ उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह तड़के साढ़े 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल ही उनके परिजनों से स्वयं बात की थी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री साय तीजन बाई के परिवार से मिलने खुद रायपुर एम्स पहुंचे। तीजन बाई की मृत्यु पर छत्तीसगढ़ के विभिन कलाकारों और मंत्रियों ने भी शोक जताया । तीजन बाई को कला में उनके अद्भुत योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिलाई थी पहचान

तीजन बाई ने पंडवानी गायकी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक ऐतिहासिक पहचान दिलाई थी। उनका निधन कला जगत के लिए एक ऐसी क्षति है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। छत्तीसगढ़ की यह बुलंद आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई, लेकिन उनकी कला हमेशा अमर रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.