Teejan Bai Passed Away : नहीं रहीं पंडवानी की अमर आवाज तीजन बाई! AIIMS में ली अंतिम सांस, कला जगत में शोक की लहर

छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का 70 वर्ष की आयु में रायपुर AIIMS में निधन हो गया। वे पिछले 38 दिनों से ICU में भर्ती थीं।

Teejan Bai Passed Away : नहीं रहीं पंडवानी की अमर आवाज तीजन बाई! AIIMS में ली अंतिम सांस, कला जगत में शोक की लहर

Teejan Bai Passed Away


Reported By: Komal Dhanesar,
Modified Date: July 5, 2026 / 07:14 am IST
Published Date: July 5, 2026 7:14 am IST
HIGHLIGHTS
  • पंडवानी कला को वैश्विक पहचान दिलाने वाली महान कलाकार नहीं रहीं।
  • निधन की खबर से छत्तीसगढ़ और कला जगत में शोक।
  • लोककला के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

रायपुर : Teejan Bai Passed Away :  छत्तीसगढ़ के लोककला जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पंडवानी विधा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली महान और विख्यात गायिका तीजन बाई का निधन हो गया है। उन्होंने 70 वर्ष की उम्र में रायपुर के AIIMS में अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश और कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

काफी समय से थी अस्वस्थ

मिली जानकारी के अनुसार, तीजन बाई पिछले काफी समय से अस्वस्थ थीं और रायपुर एम्स के आईसीयू (ICU) में पिछले 38 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी सेहत में सुधार नहीं हो सका और आज सुबह तड़के साढ़े 3 बजे एम्स के आईसीयू में उन्होंने दम तोड़ दिया।

पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित थी

तीजन बाई ने न केवल छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पंडवानी कला को जीवित रखा, बल्कि इसे देश-विदेश के बड़े मंचों तक पहुंचाकर एक ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। कला के क्षेत्र में उनके इसी अभूतपूर्व योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.