छत्तीसगढ़ के पटवारियों की बल्ले-बल्ले सीएम ने दिया बड़ा तोहफा, मिलेगा संसाधन भत्ता…

Patwaris of Chhattisgarh have been given a big gift by the CM :छत्तीसगढ़ के पटवारियों की बल्ले-बल्ले सीएम ने दिया बड़ा तोहफा

छत्तीसगढ़ के पटवारियों की बल्ले-बल्ले सीएम ने दिया बड़ा तोहफा, मिलेगा संसाधन भत्ता…
Modified Date: July 19, 2023 / 06:53 pm IST
Published Date: July 19, 2023 6:29 pm IST

रायपुर ।  विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सीएम बघेल ने सौगातों की बरसात की है। प्रदेश के संविदा कर्मी से लेकर शासकीय विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों को सीएम ने सदन में बड़ा तोहफा दिया है। आवासहीन वर्ग के लोगों के लिए पक्का मकान देने का ऐलान किया है। ये विधानसभा सत्र भूपेश सरकार का आखिरी सत्र है। ऐसे में प्रदेश की जनता को खुश करने में बघेल सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

मानसून सत्र के दूसरे दिन सीएम बघेल ने सौगातों की बरसात की है। सीएम बघेल ने स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को प्रतिमाह 2 हजार रुपए अतिरिक्त मानदेय दिए जाने की घोषणा की है। साथ ही पटवारियों को प्रतिमाह 500 रुपए संसाधन भत्ता दिए जाने का भी ऐलान किया है।

 

 


लेखक के बारे में