शह मात The Big Debate: ‘बचत’ पर बतंगड़..गर्म हुआ ‘गढ़’! विपक्ष ने मंत्रियों को दी नसीहत, पीएम मोदी की अपील पर क्यों मचा बवाल?
Politics On PM Modi Appeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपील की है कि वो ईंधन का कम इस्तेमाल करें।
Politics On PM Modi Appeal/ image source: IBC24
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपील की है कि वो ईंधन का कम इस्तेमाल करें।
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पोस्टर जारी कर पीएम मोदी पर तंज कसा है।
- कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों ने।
Politics On PM Modi Appeal: रायपुर: युद्ध से बने अतंरराष्ट्रीय हालात के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपील की है कि वो ईंधन का कम इस्तेमाल करें, सोने की खरीदारी टालें, खाद्य तेलों का कम इस्तेमाल करें, लेकिन इसे लेकर पूरे देश में विपक्ष केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमलावर है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पोस्टर जारी कर तंज कसा कि, ‘खुद विदेश यात्राओं पर 815 करोड़ रुपये खर्च करने वाले प्रदानमंत्री लोगों को विदेश जाने से मना कर रहे हैं। PCC चीफ दीपक बैज ने नसीहत दी कि लोगों को बचत का मंत्र देने से पहले डबल इंजन सरकार मंत्रियों के बंगले के बाहर, उनके दौरों के दौरान काफिले की गाड़ियों को कम करें।
कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों ने। (Politics On PM Modi Appeal) मंत्री केदार कश्यप और श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि नकारात्मक, भ्रम और झूठ छोड़कर विपक्ष को देश के साथ होना चाहिए।
इधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साफ-साफ कह दिया है कि प्रदेश में प्रधानमंत्री की सलाह पर सीरियसली अमल होगा। (Politics On PM Modi Appeal) सरकार जल्द ही कटौती के विकल्पों पर निर्णय लेगी, छग में सरकारी वाहनों में पेट्रोल-डीजल में कटौती होगी।
कुल मिलाकर देश-दुनिया के हालात देख अब कटौती जरूरी है, लेकिन क्या नेताओं काफिले इससे अछूते रहेंगे। क्या बचत का जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ जनता तक सीमित रहेगी, सवाल ये भी है कि इस समय क्या जरूरी है ब्लेम गेम या सही कदमों पर फौरन अमल?
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: काफिलों की कतार कई गुनी.. PM की अपील अनसुनी! विपक्ष ने भाजपा पर लगाया ये आरोप, क्या अपील की अनदेखी करने पर पार्टी करेगी कार्रवाई?
- NEET-UG 2026 Exam Cancel News: NEET परीक्षा रद्द हुई तो फूटा खान सर का गुस्सा, सरकार से कर दी ऐसी डिमांड फिजिक्स वाले सर बोले- छात्रों पर पड़ता है मानसिक दबाव
- New CBI Director Appointment: नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति का मामला.. राहुल गाँधी ने जताया विरोध, कहा, ‘विपक्ष का नेता कोई ‘रबर स्टैंप’ नहीं होता’..

Facebook


