New CBI Director Appointment: नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति का मामला.. राहुल गाँधी ने जताया विरोध, कहा, ‘विपक्ष का नेता कोई ‘रबर स्टैंप’ नहीं होता’..
New CBI Director Appointment: नए CBI निदेशक चयन पर राहुल गांधी ने प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
New CBI Director Appointment || Image- AI Generated File
- नए CBI निदेशक चयन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई।
- राहुल गांधी ने चयन प्रक्रिया को लेकर जताई असहमति।
- उम्मीदवारों की रिपोर्ट नहीं देने का सरकार पर लगाया आरोप।
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार शाम एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें अगले केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) निदेशक की नियुक्ति पर चर्चा की गई। (New CBI Director Appointment) बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत भी शामिल हुए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
‘एक्स’ प्लेटफार्म पर जताया विरोध
यह बैठक प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर हुई और करीब एक घंटे तक चली। मौजूदा CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल 24 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। बैठक के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना असहमति पत्र साझा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार CBI जैसी जांच एजेंसी का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों, पत्रकारों और आलोचकों को निशाना बनाने के लिए कर रही है।
राहुल गांधी ने कहा कि चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए ही विपक्ष के नेता को समिति में शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें इस प्रक्रिया में कोई सार्थक भूमिका नहीं दी गई। (New CBI Director Appointment) उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार लिखित अनुरोध करने के बावजूद उन्हें उम्मीदवारों की “सेल्फ अप्रेजल रिपोर्ट” और “360 डिग्री रिपोर्ट” उपलब्ध नहीं कराई गई। राहुल गांधी के अनुसार, बैठक के दौरान पहली बार उन्हें 69 उम्मीदवारों की फाइलें देखने के लिए दी गईं, जिससे सही तरीके से समीक्षा करना संभव नहीं था।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर CBI निदेशक के चयन की प्रक्रिया पर अपनी असहमति दर्ज कराई है। मैं किसी पक्षपातपूर्ण प्रक्रिया में शामिल होकर अपने संवैधानिक कर्तव्य से पीछे नहीं हट सकता। विपक्ष का नेता कोई ‘रबर स्टैंप’ नहीं… pic.twitter.com/aWbNjes85V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2026
राहुल गाँधी की असहमति पर नहीं आई है कोई प्रतिक्रिया
उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के कामकाज और रिकॉर्ड का विस्तृत अध्ययन जरूरी होता है, लेकिन जानकारी न देकर चयन प्रक्रिया को केवल औपचारिकता बना दिया गया। राहुल गांधी ने दावा किया कि सरकार पहले से तय उम्मीदवार को चुनना चाहती है। फिलहाल सरकार की ओर से राहुल गांधी के आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इन्हें भी पढ़ें:-
ईटीपीएल में धोनी को देखना चाहूंगा, भारतीय क्रिकेटरों की कमी खलेगी : अभिषेक बच्चन
त्रिपुरा: माकपा, कांग्रेस ने केंद्र पर देश की अर्थव्यवस्था को संकट में डालने का आरोप लगाया
अनूप माझी को अग्रिम जमानत देने के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई को शीर्ष अदालत तैयार
‘नीट यूजी 2026’ परीक्षा रद्द; प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों की सीबीआई करेगी जांच
चांदी का वायदा भाव 1,346 रुपये टूटकर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए मौसम विभाग का ‘ऑरेंज अलर्ट’

Facebook


