No Vehicle Day Uttar Pradesh: अब हफ्ते में एक दिन होगा “नो व्हीकल डे”.. सभी सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप अब ऑनलाइन.. राज्य की भाजपा सरकार का बड़ा फैसला
No Vehicle Day Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार ने ईंधन बचत के लिए नो व्हीकल डे, ऑनलाइन बैठकें और वर्क फ्रॉम होम लागू किया।
No Vehicle Day Uttar Pradesh || AI Generated File
- यूपी में सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” लागू करने का सुझाव।
- सभी सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप ऑनलाइन आयोजित करने के निर्देश।
- सरकारी वाहनों की संख्या में 50 प्रतिशत तक कटौती का फैसला।
लखनऊ: यूपी के मुखिया योगे आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में ईंधन बचाने और खर्च कम करने के लिए कई बड़े कदमों का ऐलान किया। उन्होंने लोगों और सरकारी विभागों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की। (No Vehicle Day Uttar Pradesh) मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट बढ़ रहा है, इसलिए देश को ईंधन और विदेशी मुद्रा बचाने की जरूरत है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
वाहनों की संख्या में 50 प्रतिशत तक कटौती
मुख्यमंत्री ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करने और अनावश्यक सोने की खरीद से बचने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को संसाधनों की बचत के राष्ट्रीय अभियान में सहयोग देना चाहिए। सीएम ने एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री कार्यालय, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के वाहनों की संख्या में 50 प्रतिशत तक कटौती की जाए। उन्होंने सरकारी काफिलों से गैर-जरूरी वाहनों को हटाने का भी आदेश दिया।
योगी आदित्यनाथ ने विभागों से कहा कि जहां संभव हो वहां “वर्क फ्रॉम होम” व्यवस्था लागू की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बैठकें, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप ऑनलाइन आयोजित किए जाएं ताकि यात्रा कम हो और ईंधन की बचत हो सके।
अधिक से अधिक मेट्रो उपयोग करने की अपील
सरकारी अधिकारियों को हाइब्रिड वर्किंग मॉडल अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। बड़े दफ्तरों में कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन तक घर से काम करने की सलाह देने को कहा गया है। (No Vehicle Day Uttar Pradesh) मुख्यमंत्री ने PNG, मेट्रो, यूपी रोडवेज बसों, कारपूलिंग, साइकिल और इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर जोर दिया। जिन शहरों में मेट्रो सुविधा उपलब्ध है, वहां लोगों से अधिक से अधिक मेट्रो उपयोग करने की अपील की गई।
उन्होंने सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” लागू करने का सुझाव भी दिया। साथ ही मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से कहा कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि दफ्तरों के समय में बदलाव कर ट्रैफिक कम किया जा सकता है, जिससे ईंधन की बचत होगी और लोगों को भी राहत मिलेगी।
#WATCH | Lucknow, UP | Lucknow Mayor Sushma Kharakwal says, “After the Prime Minister’s appeal for reduction in fuel consumption, all our officers, who previously had two vehicles, returned one each. I also wrote a letter urging us to drive more carefully and reduce diesel and… pic.twitter.com/L7nbVdilks
— ANI (@ANI) May 12, 2026
🚨 Major decisions by the Uttar Pradesh Government:
• Ministers’ convoys to be reduced by 50%
• Ministers, MPs, and MLAs to travel by public transport at least one day a week
• All government meetings, seminars, conferences, and workshops to be held onlineCM Yogi Adityanath… pic.twitter.com/Vzo9ga2P9y
— Atulkrishan (@iAtulKrishan1) May 12, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इन्हें भी पढ़ें:-
ईटीपीएल में धोनी को देखना चाहूंगा, भारतीय क्रिकेटरों की कमी खलेगी : अभिषेक बच्चन
त्रिपुरा: माकपा, कांग्रेस ने केंद्र पर देश की अर्थव्यवस्था को संकट में डालने का आरोप लगाया
अनूप माझी को अग्रिम जमानत देने के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई को शीर्ष अदालत तैयार
‘नीट यूजी 2026’ परीक्षा रद्द; प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों की सीबीआई करेगी जांच
चांदी का वायदा भाव 1,346 रुपये टूटकर 2.76 लाख रुपये प्रति किलोग्राम
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए मौसम विभाग का ‘ऑरेंज अलर्ट’

Facebook


