CM Mohan Yadav Carcade News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के काफिले में कटौती, अब 13 नहीं सिर्फ इतने वाहनों के साथ चलेंगे डॉ. मोहन यादव, प्रधानमंत्री की इस अपील ने बदल दी कारकेड की सूरत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर बड़ा फैसला लेते हुए अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाने और दौरों के दौरान वाहन रैलियों पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। मंत्रियों और निगम-मंडल पदाधिकारियों को भी सादगी अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।

CM Mohan Yadav Carcade News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के काफिले में कटौती, अब 13 नहीं सिर्फ इतने वाहनों के साथ चलेंगे डॉ. मोहन यादव, प्रधानमंत्री की इस अपील ने बदल दी कारकेड की सूरत

CM Mohan Yadav Carcade News / Image Source : FILE

Modified Date: May 12, 2026 / 10:44 pm IST
Published Date: May 12, 2026 10:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कारकेड में 13 की जगह अब केवल 8 वाहन रहेंगे।
  • मुख्यमंत्री और मंत्रियों के दौरों के दौरान किसी भी प्रकार की वाहन रैली नहीं होगी।
  • नवनियुक्त निगम-मंडल पदाधिकारियों को सादगी से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

भोपाल : Mohan Yadav Carcade News  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केंद्र सरकार के साथ जन कल्याण के लिए कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। इसी तारतम्य में उन्होंने एक और बड़ा फैसला किया है। उनके काफिले में अब कम के कम और जरूरी गाड़ियां ही होंगी। साथ ही, उनके दौरे के दौरान किसी तरह की कोई वाहन रैली नहीं होगी। उनके इस फैसले की व्यक्तिगत और राजनीतिक दृष्टि से तारीफ हो रही है। सीएम डॉ. यादव ने राज्य के मंत्रियों से भी कम के कम गाड़ियों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

MP CM Fuel Savings Decision आगामी आदेश तक कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन होंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के आह्वान पर मध्यप्रदेश राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए संकल्पित है। आगामी आदेश तक मेरे कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन होंगे और भ्रमण के दौरान कोई वाहन रैली नहीं होगी। सभी मंत्रीगण भी यात्रा के समय न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे। साथ ही, नवनियुक्त निगम-मंडल पदाधिकारी सादगी से कार्यभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों से भी आग्रह है कि वे सार्वजनिक परिवहन को अपनाएं। राष्ट्रहित सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई अपील को मध्यप्रदेश में पूरी गंभीरता के साथ अमल में लाया जाएगा।

राज्य शासन ने जारी किए निर्देश

  • आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री  के कारकेड में 13 वाहनों के स्थान पर सिर्फ 8 वाहन रहेंगे।
  • मुख्यमंत्री  के भ्रमण के समय कोई वाहन रैली आयोजित नहीं की जाएगी।
  • सभी मंत्रिगण यात्रा के समय न्यूनतम वाहनों का प्रयोग करेंगे।
  •  नव नियुक्त निगम-मंडल के पदाधिकारी सादगी से कार्यभार ग्रहण करें और कोई वाहन रैली इसमें नहीं रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें :

 

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.