Raipur Central Bank of India Fire: रायपुर के सेंट्रल बैंक में मची अफरातफरी, जान बचाकर भागने लगे लोग, घटना का वीडियो देख दहल उठेगा दिल

Raipur Central Bank of India Fire: रायपुर के सेंट्रल बैंक में मची अफरातफरी, जान बचाकर भागने लगे लोग, घटना का वीडियो देख दहल उठेगा दिल

Raipur Central Bank of India Fire: रायपुर के सेंट्रल बैंक में मची अफरातफरी, जान बचाकर भागने लगे लोग, घटना का वीडियो देख दहल उठेगा दिल

Raipur Central Bank of India Fire | Photo Credit: AI

Modified Date: June 6, 2026 / 11:10 am IST
Published Date: June 6, 2026 11:10 am IST
HIGHLIGHTS
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में धमाके के बाद आग
  • दमकल की टीम मौके पर
  • पुलिस ने जांच शुरू की, कारण अभी अज्ञात

रायपुर: Raipur Central Bank of India Fire गर्मियों के मौसम में आग लगने की घटनाओं में अक्सर बढ़ोतरी देखने को मिलती है। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिनमें कई बार जान-माल का भारी नुकसान भी होता है। इसी बीच राजधानी रायपुर में भी एक बड़ा हादसा गया है, यहां बॉम्बे मार्केट में स्थि​त सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भीषण आग लग गई। (Bombay Market Fire Incident) जिसके पूरे बैंक परिसर में अफरातफरी मच गई।

Raipur Central Bank of India Fire मिली जानकारी के अनुसार, घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। जहां बॉम्बे मार्केट में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से आगजनी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद भीषण आग लग गई। बैंक सफाईकर्मी ने बताया कि उनको धमाके की आवाज सुनाई दी है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। घटना की जांच के बाद ACP कोतवाली ने भी धमाके की पुष्टि की है। आपको बता दें कि बॉम्बे मार्केट के पहले और दूसरे फ्लोर पर बैंक है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस लगातार कारणों का पता लगा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।