Kedarnath Yatra Stopped : केदारनाथ धाम जाने का प्लान है? पहले पढ़ लें ये खबर, प्रशासन ने अचानक यात्रा पर लगाया ब्रेक, हजारों श्रद्धालु बीच रास्ते में रुके

उत्तराखंड में लगातार बारिश और भूस्खलन की आशंका के बीच केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर ठहराया है। मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा को लेकर अगला निर्णय लिया जाएगा।

Kedarnath Yatra Stopped : केदारनाथ धाम जाने का प्लान है? पहले पढ़ लें ये खबर, प्रशासन ने अचानक यात्रा पर लगाया ब्रेक, हजारों श्रद्धालु बीच रास्ते में रुके

Kedarnath Yatra Stopped / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: June 6, 2026 / 10:04 am IST
Published Date: June 6, 2026 9:57 am IST
HIGHLIGHTS
  • खराब मौसम और भूस्खलन के खतरे के चलते केदारनाथ यात्रा रोकी गई।
  • हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित पड़ावों पर रोका गया।
  • प्रशासन मौसम की समीक्षा के बाद आगे का फैसला करेगा।

नई दिल्ली : Kedarnath Yatra Stopped :  उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को शुक्रवार दोपहर एक बजे रोक दिया गया है। मौसम के लगातार बिगड़ते मिजाज के कारण प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है, और अब शनिवार सुबह मौसम की समीक्षा के बाद ही यात्रा को लेकर अगला फैसला लिया जाएगा। इस बीच, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें विभिन्न सुरक्षित पड़ावों पर रोक दिया गया है, जहाँ करीब पांच हजार से अधिक तीर्थयात्रियों के होने का अनुमान है।

लोगों की हो चुकी है मौत

लगातार हो रही बारिश की वजह से केदारनाथ पैदल मार्ग और चारधाम रूट पर पहाड़ियों से पत्थर गिरने का खतरा बढ़ गया है।  Chardham Yatra Weather Update इस खराब मौसम और अलग-अलग हादसों में अब तक चार लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जिनमें केदारनाथ मार्ग पर पत्थर गिरने से एक घोड़ा संचालक, बदरीनाथ हाईवे पर बस पर बोल्डर गिरने से एक महिला श्रद्धालु, और ज्योतिर्मठ के पास सड़क हादसे में गाजियाबाद की एक महिला शामिल हैं।

यमुनोत्री मार्ग पर एक यात्री की हार्ट अटैक से मौत

इसके अलावा, यमुनोत्री मार्ग पर एक यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। Chardham Yatra Accidents खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा, जिसके चलते फाटा से बदरीनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर को ऊखीमठ में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, जबकि बदरीनाथ हाईवे भी मलबे के कारण तीन घंटे तक बाधित रहा।

मौसम सामान्य होने के बाद मिलेगी जाने की अनुमति

सोनप्रयाग कोतवाली और जिला आपदा प्रबंधन की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम में सुधार होने और यात्रा मार्ग पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही, केदारनाथ आ रहे सभी तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक निर्देशों व सूचनाओं का ही पालन करें।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.