Ebola Virus Alert Chhattisgarh : क्या छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया इबोला का खतरा? विदेश से लौटे 3 लोग निगरानी में, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विदेश यात्रा से लौटे तीन लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर आइसोलेशन में रखा गया है। हालांकि अब तक किसी में भी इबोला संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए हैं, लेकिन प्रोटोकॉल के तहत उनकी निगरानी जारी है।

Ebola Virus Alert Chhattisgarh : क्या छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया इबोला का खतरा? विदेश से लौटे 3 लोग निगरानी में, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

Ebola Virus Alert Chhattisgarh / Image Source : FILE

Modified Date: June 6, 2026 / 10:26 am IST
Published Date: June 6, 2026 9:22 am IST
HIGHLIGHTS
  • विदेश से लौटे तीन लोगों को एहतियातन आइसोलेशन में रखा गया।
  • फिलहाल किसी में भी इबोला वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं।
  • स्वास्थ्य विभाग 21 दिनों तक निगरानी रखेगा।

दुर्ग : Ebola Virus Alert Chhattisgarh :  छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग इबोला वायरस को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा और सतर्कता के लिहाज से दुर्ग में तीन लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। ये तीनों लोग हाल ही में साउथ अफ्रीकी देशों कांगो, इथियोपिया और एक अन्य देश से यात्रा कर वापस लौटे हैं।

लक्षणों की पुष्टि नहीं, सुरक्षा के लिए 21 दिन की निगरानी

राहत की बात यह है कि अभी तक जांच में इन तीनों व्यक्तियों में इबोला वायरस के किसी भी लक्षण की पुष्टि नहीं हुई है। Durg Ebola Suspect Isolation  स्वास्थ्य विभाग ने केवल सुरक्षा और एहतियात के तौर पर इन्हें 21 दिनों के लिए आइसोलेशन में रखा है ताकि प्रोटोकॉल के तहत उनकी निगरानी की जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

इस मामले पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि साउथ अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के मामले पाए जाने के बाद राज्य सरकार पूरी तरह मुस्तैद है। स्वास्थ्य मंत्री ने साफ किया कि स्वास्थ्य विभाग ने इबोला को लेकर एक महीना पहले ही अपनी सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली थीं।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.