Civil Service Exam Raipur : कल खत्म होगा 8 हजार छात्रों का लंबा इंतजार! सिविल सर्विस परीक्षा के लिए सजे 22 सेंटर, केंद्र जाने से पहले रट लें यह समय सारणी

रायपुर जिले में कल सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिले में बनाए गए 22 परीक्षा केंद्रों पर 8 हजार से अधिक अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Civil Service Exam Raipur : कल खत्म होगा 8 हजार छात्रों का लंबा इंतजार! सिविल सर्विस परीक्षा के लिए सजे 22 सेंटर, केंद्र जाने से पहले रट लें यह समय सारणी

Civil Service Exam Raipur / Image SOURCE : AI GENERATED

Modified Date: May 23, 2026 / 11:23 am IST
Published Date: May 23, 2026 11:18 am IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर में 22 केंद्रों पर होगी सिविल सर्विस परीक्षा
  • 8 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
  • परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी

रायपुर:  Civil Service Exam Raipur रायपुर जिले में कल सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होने जा रही है। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले भर में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में राज्य के 8 हजार से भी अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।

इस समय होगी परीक्षा

कल होने वाली यह प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए समय सारणी भी तय कर दी गई है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर 11:30 बजे तक चलेगी। इसके बाद दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिले के सभी 22 केंद्रों पर 8 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों के बैठने और परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है।

22 केंद्रों पर हुई तैयारियां

सिविल सर्विस की इस प्रारंभिक परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह है। कल होने वाली इस परीक्षा के लिए सभी 22 केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.