Raipur Garbage Strike: पेट्रोल संकट के बीच कूड़ा उठाने नहीं आएगी ‘कचड़े वाली गाड़ी’? राजधानी रायपुर मे व्यवस्था पूरी तरह चरमराई, सड़कों पर लगने लगे कचरे के ढेर

रायपुर: राजधानी रायपुर में कचरा कलेक्शन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है..शहर के कई इलाकों में आज भी कचरा उठाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंचीं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है..

Raipur Garbage Strike: पेट्रोल संकट के बीच कूड़ा उठाने नहीं आएगी ‘कचड़े वाली गाड़ी’? राजधानी रायपुर मे व्यवस्था पूरी तरह चरमराई, सड़कों पर लगने लगे कचरे के ढेर

raipur news/ image source: ibc24

Modified Date: May 15, 2026 / 06:53 pm IST
Published Date: May 15, 2026 6:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कचरा कलेक्शन पूरी तरह ठप
  • कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
  • शहर में बढ़ी गंदगी समस्या

Raipur Garbage Strike: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कचरा कलेक्शन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को भी कचरा उठाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंचीं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, कचरा कलेक्शन में लगे वाहन चालक और हेल्पर अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ये सभी कर्मचारी Ramky Group के तहत काम करते हैं। हड़ताल के चलते राजधानी की सड़कों, कॉलोनियों और मोहल्लों में कचरे के ढेर लगने शुरू हो गए हैं, जिससे बदबू और गंदगी की समस्या बढ़ती जा रही है।

Raipur Garbage Strike: ममले को लेकर हुई बैठक

मामले को गंभीरता से लेते हुए Sambit Mishra ने रामकी कंपनी के रीजनल डायरेक्टर के साथ बैठक की। निगम कमिश्नर ने कहा कि विवाद कंपनी और कर्मचारियों के बीच का है, लेकिन नगर निगम लगातार समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले एक-दो दिनों में स्थिति सामान्य हो सकती है। साथ ही शहरवासियों को हो रही परेशानियों के लिए खेद भी जताया।

Raipur Waste Collection News: नगर निगम प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया गया

इधर, Akash Tiwari ने पूरे मामले के लिए नगर निगम प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि एक तरफ स्वच्छता सर्वेक्षण और सफाई व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राजधानी में कचरा उठाव पूरी तरह ठप पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है और शहर में गंदगी तेजी से फैल रही है।

इन्हें भी पढ़ें: 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।