Government School Fees: छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस हुई दोगुनी, नामांकन शुल्क भी बढ़ा, परेशान छात्रों के लिए अब कांग्रेस उठाएगी ये कदम
Government School Fees: रायपुर में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।
cg school news/ image source: ibc24
- सरकारी स्कूल फीस दोगुनी हुई
- 10वीं 12वीं फीस 800 रुपये
- नामांकन शुल्क में भारी बढ़ोतरी
Government School Fees: रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में 10वीं और 12वीं कक्षा की फीस में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। अब तक जहां विद्यार्थियों को करीब 460 रुपये फीस देनी पड़ती थी, वहीं नई व्यवस्था के तहत यह राशि बढ़ाकर 800 रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही नामांकन शुल्क में भी 200 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। फीस वृद्धि के फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है।
कांग्रेस ने साय सरकार पर साधा निशाना
फीस बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने साय सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार शिक्षा को लगातार महंगा बना रही है, जिसका सीधा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ेगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकांश छात्र आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं और ऐसे में फीस दोगुनी करना छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय है। कांग्रेस ने इसे “शिक्षा पर आर्थिक बोझ” बताते हुए सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की है।
कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान भी कर दिया
मामले को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान भी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेसी कार्यकर्ता आज शिक्षा विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे और फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। पार्टी का कहना है कि यदि सरकार ने जल्द फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj ka panchang 22 May 2026 : आज भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती! इस समय लग रहा है भारी राहुकाल, किस्मत चमकाने के लिए तुरंत करें इन चीजों का दान
- GT Beat CSK IPL 2026: खत्म हुआ IPL 2026 में धोनी की टीम CSK का सफर.. GT ने बड़े अंतर से धोया, कप्तान ने बताया क्यों हार गए ये मुकाबला
- Heat Wave in India: आज देश में सबसे गर्म रहा ये जिला.. तापमान पहुँच गया था 48 डिग्री से ज्यादा, जानें आने वाले दिनों में कितना टॉर्चर करेगा ये टेम्प्रेचर

Facebook


