Heat Wave in India: आज देश में सबसे गर्म रहा ये जिला.. तापमान पहुँच गया था 48 डिग्री से ज्यादा, जानें आने वाले दिनों में कितना टॉर्चर करेगा ये टेम्प्रेचर

Highest temperature in India today: देशभर में भीषण गर्मी का कहर जारी, बांदा सबसे गर्म शहर बना, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी हुआ।

Heat Wave in India: आज देश में सबसे गर्म रहा ये जिला.. तापमान पहुँच गया था 48 डिग्री से ज्यादा, जानें आने वाले दिनों में कितना टॉर्चर करेगा ये टेम्प्रेचर

Heat Wave in India || Image- AI Generated File

Modified Date: May 22, 2026 / 12:22 am IST
Published Date: May 22, 2026 12:15 am IST
HIGHLIGHTS
  • बांदा लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर बना
  • कई राज्यों में IMD ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया
  • अस्पतालों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन मरीजों की संख्या बढ़ी

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना और गुजरात समेत कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। (Highest temperature in India today) मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 से 7 दिनों तक उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट लागू है। दिल्ली-NCR में तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।

अस्पतालों में बढ़ी तैयारी, लोगों को सावधानी की सलाह

भीषण गर्मी को देखते हुए कई राज्यों के अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। लखनऊ के सिविल अस्पताल में 10 बेड का विशेष वार्ड और “कोल्ड रूम” बनाया गया है। यहां ORS, आइस पैक और एसी की व्यवस्था की गई है। डॉक्टरों ने लोगों को ज्यादा पानी पीने, धूप से बचने और दोपहर में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। (Highest temperature in India today) दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इस सीजन का पहला गंभीर हीट स्ट्रोक का मामला सामने आया है। एक 24 वर्षीय युवक ट्रेन यात्रा के दौरान बेहोश हो गया था। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। AIIMS के डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि डिहाइड्रेशन और शरीर में नमक की कमी जानलेवा हो सकती है।

बांदा बना सबसे गर्म शहर

बांदा लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्थानीय लोगों ने पेड़ों की कटाई और अवैध खनन को बढ़ती गर्मी का कारण बताया है। अस्पतालों में बुखार, उल्टी, चक्कर और डिहाइड्रेशन के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कई राज्यों में पानी संकट और जनजीवन प्रभावित

हरियाणा के चरखी दादरी में लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गुजरात के वलसाड जिले में लोग गहरे कुओं में उतरकर पानी निकालने को मजबूर हैं। राजस्थान के उदयपुर में भीषण गर्मी के कारण पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ है। (Highest temperature in India today) मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे धूप में निकलने से बचें, लगातार पानी और ORS पीते रहें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

इन्हें भी पढ़ें:-

सरकार की बढ़ते चालू खाते के घाटे पर नजर, उपायों पर मंथन जारी: गोयल

‘जी7’ सदस्य देशों के लिए मस्तिष्क स्वास्थ्य एक अत्यावश्यक प्राथमिकता क्यों?

बलात्कार के आरोपी के जमानत पर रिहा होने के बद जुलूस निकालने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

उप्र में सभी कॉलेज, विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए पोशाक व्यवस्था लागू करने के निर्देश

अगले महीने व्यापार वार्ता के लिए भारत आ सकता है अमेरिकी दल : गोयल


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown