Raipur Viral Video : राजधानी में ‘नशेड़ी’ का तांडव, घंटों तक चापड़ लहराकर लोगों के साथ कर रहा था ऐसी हरकत, आप भी देखें वायरल वीडियो

रायपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक नशे में युवक हाथ में धारदार चापड़ लेकर सड़कों पर दौड़ता रहा और लोगों को जान से मारने की धमकी दी। करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी मचाने के बाद वह फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Raipur Viral Video : राजधानी में ‘नशेड़ी’ का तांडव, घंटों तक चापड़ लहराकर लोगों के साथ कर रहा था ऐसी हरकत, आप भी देखें वायरल वीडियो

Raipur Viral Video / Image Source : IBC24

Modified Date: February 8, 2026 / 09:02 pm IST
Published Date: February 8, 2026 8:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर में नशे में युवक ने हाथ में धारदार चापड़ लेकर किया आतंक
  • करीब एक घंटे तक गलियों में दौड़कर लोगों को धमकाया और अफरा-तफरी मचाई
  • वायरल वीडियो के आधार पर आजाद नगर थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की

रायपुर: Raipur Crime News छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नशेड़ी हाथ में धारदार चापड़ लेकर सड़कों पर खुलेआम आतंक मचाने लगा। यह पूरा मामला आजाद नगर के रामकुंड इलाके का है, जहां नशे में धुत एक युवक ने करीब एक घंटे तक मौत का नंगा नाच किया और लोगों को जान से मारने की धमकी देकर दहशत फैला दी।

एक घंटे तक बेखौफ दौड़ता रहा आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक नशे में पूरी तरह धुत था और हाथ में धारदार चापड़ लहराते हुए गलियों में गाली-गलौज कर रहा था। Chhattisgarh News वह दिन-दहाड़े राहगीरों और स्थानीय निवासियों को मारने के लिए उनके पीछे दौड़ रहा था। युवक की इस गुंडागर्दी के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। करीब एक घंटे तक उत्पात मचाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तलाश

जब युवक यह आतंक मचा रहा था, तब स्थानीय लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Raipur Viral Video Today वीडियो में युवक की बेखौफ हरकतें साफ देखी जा सकती हैं। घटना की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.