Balrampur Teacher Illegal Clinic: छत्तीसगढ़ में सरकारी टीचर छुट्टी के बाद बन जाता था डॉक्टर.. बीवी के साथ मिलकर चला रहा था दो-दो क्लिनिक, जानें कैसे हुआ खुलासा

बलरामपुर में सरकारी शिक्षक छुट्टी के बाद पत्नी के साथ दो अवैध क्लीनिक चलाता मिला, जहां छापेमारी में एक्सपायरी दवाएं मिलीं।

Balrampur Teacher Illegal Clinic: छत्तीसगढ़ में सरकारी टीचर छुट्टी के बाद बन जाता था डॉक्टर.. बीवी के साथ मिलकर चला रहा था दो-दो क्लिनिक, जानें कैसे हुआ खुलासा

Balrampur Teacher Doctor News || Image- IBC24 News File


Reported By: Arun Soni,
Modified Date: August 23, 2026 / 04:39 pm IST
Published Date: August 23, 2026 4:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सरकारी शिक्षक छुट्टी के बाद मरीज देखता था
  • पत्नी संग दो अवैध क्लीनिक चलाता था
  • छापेमारी में एक्सपायरी दवाएं मिलीं

बलरामपुर: जिले में अवैध क्लीनिकों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। (Balrampur Teacher Illegal Clinic) यहां सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने वाला एक शिक्षक छुट्टी के बाद डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज करता था। इतना ही नहीं, शिक्षक अपनी पत्नी के साथ मिलकर दो अवैध क्लीनिक भी संचालित कर रहा था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

स्वास्थ्य विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम की छापेमारी

मामला बलरामपुर जिले के दामोदरपुर का है। यहां स्वास्थ्य विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध क्लीनिकों पर छापेमार कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान पूर्व माध्यमिक शाला लुरघुट्टा में पदस्थ शिक्षक प्रदीप दास का नाम सामने आया, जो स्कूल में शिक्षकीय कार्य करने के बाद क्लीनिक में मरीजों का इलाज करता था। बताया जा रहा है कि प्रदीप दास अपनी पत्नी के साथ मिलकर दामोदरपुर में दो क्लीनिक संचालित कर रहा था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

क्लिनिक से एक्सपायरी दवाएं बरामद

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से एक्सपायरी दवाइयां और अलग-अलग मेडिकल इंस्ट्रूमेंट बरामद किए। क्लीनिक संचालन से जुड़े जरूरी दस्तावेज मौके पर नहीं मिलने के बाद टीम ने सामान की सील बंद जब्ती की कार्रवाई की। (Balrampur Teacher Illegal Clinic) वहीं, नर्सिंग होम एक्ट के उल्लंघन को लेकर भी कार्रवाई की गई है। जिले में झोलाछाप डॉक्टर के कथित गलत इलाज से तीन साल के मासूम की मौत के बाद प्रशासन ने अवैध क्लीनिकों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है और इसी कार्रवाई में यह मामला सामने आया है।

इन्हें भी पढ़ें:

हम हर महीने न्यूयॉर्क शहर के आकार के बराबर एक नया शहर बना रहे हैं, जलवायु के लिए चिंताजनक बात

संकट को अवसर में बदलने वाली पांच भारतीय कंपनियों की कहानी बताएगी नई किताब

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पर राष्ट्रगान के बीच में कार्यक्रम छोड़कर जाने का आरोप, वीडियो वायरल

ग्रासिम को वित्त वर्ष 2026-27 में दो लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद: कुमार मंगलम बिड़ला

लाल गेंद के खेल पर काम करने के लिए आईपीएल का मौका छोड़ा सारांश ने: चंद्रकांत पंडित


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown