रायपुर : Raipur Nagar Nigam Chairman Election Today: रायपुर नगर निगम के सभापति चुनाव की प्रक्रिया आज दोपहर 12 बजे से निगम मुख्यालय में शुरू होगी। चुनाव को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह चुनाव नगर निगम के पार्षदों द्वारा किया जाएगा और मतगणना के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
Raipur Nagar Nigam Chairman Election Today: रायपुर नगर निगम में भाजपा के 61, कांग्रेस के 7 और 3 निर्दलीय पार्षद हैं। इनमें से 1 निर्दलीय पार्षद ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है, जिससे भाजपा का संख्या बल बढ़ गया है। चार अन्य निर्दलीय पार्षदों का भी झुकाव भाजपा की ओर है, जिससे सभापति के निर्विरोध निर्वाचन के आसार बन रहे हैं। सभापति चयन के लिए भाजपा ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सूत्रों के मुताबिक, सूर्यकांत राठौर, मनोज वर्मा और सरिता आकाश दुबे के नामों का पैनल बनाया गया है जिनमें से सूर्यकांत राठौर के नाम पर मुहर लगने की संभावना है।