Raipur Naigerian Students Ashleel Harkat: रायपुर में नाइजीरियन युवक-युवती की अश्लील हरकत, पार्किंग में हो गए शुरू..! वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Raipur Naigerian Students Ashleel Harkat: छत्तीसगढ़ की राजधानी क्षेत्र नया रायपुर से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां विदेशी मूल के कुछ छात्र-छात्राओं की कथित आपत्तिजनक हरकतों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

Raipur Naigerian Students Ashleel Harkat: रायपुर में नाइजीरियन युवक-युवती की अश्लील हरकत, पार्किंग में हो गए शुरू..! वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

raipur news/ image source: IBC24

Modified Date: February 22, 2026 / 08:04 am IST
Published Date: February 22, 2026 7:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • नया रायपुर में विदेशी मूल के छात्र-छात्राओ की से स्थानीय परेशान...
  • नाईजीरियन मूल के छात्र-छात्राओ का अश्लील वीडियों आया सामने...
  • सेक्टर 30 रिहायशी पार्किग में अश्लील हरकत करते वीडियों हुआ वायरल...

Raipur Naigerian Students Ashleel Harkat: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी क्षेत्र नया रायपुर से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां विदेशी मूल के कुछ छात्र-छात्राओं की कथित आपत्तिजनक हरकतों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि सेक्टर-30 स्थित एक रिहायशी परिसर की पार्किंग में कुछ युवक-युवतियों द्वारा अश्लील गतिविधियां करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है।

Raipur News: नाइजीरिया के बताए जा रहे हैं छात्र

जानकारी के अनुसार, संबंधित छात्र-छात्राएं अफ्रीकी मूल, विशेषकर नाइजीरिया से जुड़े बताए जा रहे हैं और नया रायपुर स्थित कई निजी विश्वविद्यालयों में पढ़ने आते हैं। आरोप है कि जब स्थानीय लोगों ने उन्हें ऐसी हरकतों से मना किया तो विवाद और मारपीट की स्थिति भी उत्पन्न हुई। कुछ निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि इन छात्रों के संबंध प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों से हो सकते हैं, हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Nigerian Students Raipur Case: राखी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है पूरा मामला

पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पुलिस ने वायरल वीडियो और शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता, स्थान और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जांच की जा रही है तथा कानून व्यवस्था भंग करने या आपत्तिजनक कृत्य पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने भी कहा है कि किसी भी विदेशी छात्र द्वारा नियमों का उल्लंघन या अवैध गतिविधि पाए जाने पर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।