शातिर ठग गिरफ्तार, पहले रिटायर्ड बुजुर्गों की तलाश करता था आरोपी, फिर इस तरह से करता था करोड़ों की ठगी
crime news : राजधानी में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस ने करोड़ों रुपयों की ठगी के शातिर ठग को गिरफ्तार किया है।
रायपुर। crime news : राजधानी में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस ने करोड़ों रुपयों की ठगी के शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। रायपुर पुलिस ने आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने देश में कई रिटायर्ड कर्मचारियों से ठगी की थी। उसने रिटायर्ड कर्मचारी से 89 लाख की ठगी कर फरार हो गया था।
यह भी पढ़े : जीजा ने साली का अपहरण कर रचाई शादी, बेटी को बचाने पहुंची सास को भी…
बताया जाता है आरोपी ने ट्रेडिंग कंपनियों में मुनाफा का लालच देकर ठगी को अंजाम दिया था। वह देश में रिटायर्ड बुजुर्गों की तलाश करता था। उसके खिलाफ नागपुर, अकोला समेत कई जिलों में ठगी करने पर FIR दर्ज किया गया है। पुलिस 3 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ में जुटी है।

Facebook


