टाटा मोटर्स की वाणिज्यिक वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़कर 32,850 इकाई

टाटा मोटर्स की वाणिज्यिक वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़कर 32,850 इकाई

टाटा मोटर्स की वाणिज्यिक वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़कर 32,850 इकाई
Modified Date: June 1, 2026 / 03:39 pm IST
Published Date: June 1, 2026 3:39 pm IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) टाटा मोटर्स की कुल वाणिज्यिक वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़कर 32,850 इकाई हो गई। मई, 2025 में यह 28,147 इकाई रही थी।

मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि घरेलू बिक्री पिछले महीने 19 प्रतिशत बढ़कर 30,784 इकाई हो गई जबकि मई, 2025 में यह 25,872 इकाई थी।

अंतरराष्ट्रीय कारोबार नौ प्रतिशत घटकर 2,066 इकाई रह गया जो पिछले साल इसी महीने में 2,275 इकाई था।

इसी बीच, घरेलू स्तर पर मध्यम एवं भारी वाणिज्यिक वाहन और इंटरमीडिएट वाणिज्यिक वाहन (एमएच एंड आईसीवी) की बिक्री मई, 2025 की 12,406 इकाइयों के मुकाबले 10 प्रतिशत बढ़कर 13,679 इकाई हो गई।

मई, 2026 में एमएच एंड आईसीवी की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कुल बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 14,596 इकाई रही, जबकि मई, 2025 में यह 13,614 इकाई थी।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में