Raipur Road Accident: राजधानी में तेज रफ़्तार का कहर! आधी रात पुलिस सूमो पेड़ से टकराई, बाल-बाल बचे जवान
राजधानी में तेज रफ़्तार का कहर…Raipur Road Accident: High speed wreaks havoc in the capital! Police Sumo collided with a tree at midnight
Raipur Road Accident | Image Source | IBC24
- सिविल लाइन में बड़ा सड़क हादसा...
- तेज रफ्तार पुलिस की सूमो पेड़ से टकराई...
- अगला टायर फटने से पेड़ से टकराई पुलिस वाहन...
रायपुर: Raipur Road Accident: राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। छत्तीसगढ़ क्लब के सामने तेज रफ्तार से आ रही पुलिस की सूमो वाहन अचानक पेड़ से जा टकराई। हादसा उस समय हुआ जब वाहन का अगला टायर फट गया जिससे सूमो बेकाबू होकर सड़क के दूसरी ओर लगे पीपल के पेड़ से जा भिड़ी।
Raipur Road Accident: गनीमत रही कि यह घटना देर रात की है जिस समय सड़क पर ट्रैफिक न के बराबर था। अन्यथा बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। हादसे में पुलिस वाहन का चालक घायल हो गया जिसे तत्काल मदद की आवश्यकता थी। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची।
Raipur Road Accident: ऐसे में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को सूमो से बाहर निकाला और गश्ती वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन पुलिस लाइन की है और ड्यूटी पर तैनात थी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पुलिस ने घटना की पुष्टि की है और मामले की जांच जारी है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur Road Accident: High speed wreaks havoc in the capital! Police Sumo collided
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm