BJP Nari Shakti Vandan Adhiniyam Protest : सावधान! दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक राजधानी के इन रास्तों पर जाने की न करें गलती , इस वजह से पुलिस ने रातों-रात बदला रूट प्लान

Raipur में आज होने वाली आक्रोश रैली के चलते दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्ग बंद रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों को वैकल्पिक रास्ते अपनाने की सलाह दी है।

BJP Nari Shakti Vandan Adhiniyam Protest : सावधान! दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक राजधानी के इन रास्तों पर जाने की न करें गलती , इस वजह से पुलिस ने रातों-रात बदला रूट प्लान

BJP Nari Shakti Vandan Adhiniyam Protest / Image Source : FILE

Modified Date: April 19, 2026 / 10:39 pm IST
Published Date: April 19, 2026 10:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर में आज बड़ा शक्ति प्रदर्शन, भारी भीड़ की संभावना
  • दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक कई सड़कें रहेंगी बंद
  • ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह

रायपुर : BJP Nari Shakti Vandan Adhiniyam Protest नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित नहीं होने देने के विरोध में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी सोमवार को रायपुर की सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन करेगी। इस आक्रोश रैली में प्रदेश भर से भारी संख्या में महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदर्शन की शुरुआत इंडोर स्टेडियम में एक विशाल सभा के साथ होगी, जिसके बाद रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। इस बड़े जमावड़े को देखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है और नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है।

12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कई मार्ग रहेंगे बाधित

यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवायजरी के अनुसार, यह आक्रोश रैली इंडोर स्टेडियम से निकलकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। Raipur Traffic Advisory इस कार्यक्रम के चलते दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक शहर के कई मार्ग पूरी तरह बाधित रहेंगे।

ये रास्ते रहेंगे बाधित:

1. बुद्धेश्वर चौक से गणेश मंदिर तिराहा होकर बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक।
2. श्याम टॉकीज गणेश मंदिर तिराहा से सदानी चौक सदर बाजार
3. महिला थाना चौक से सुभाष स्टेडियम
4. कोतवाली चौक से सुभाष स्टेडियम
5. बंजारी चौक से सुभाष स्टेडियम
6. ⁠कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक
7.आकाशवाणी चौक कालीमंदिर से नल घर चौक!

यातायात पुलिस ने की अपील

रायपुर यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा और जाम से बचने के लिए सोमवार दोपहर को इन प्रभावित मार्गों का उपयोग करने से बचें। Chhattisgarh BJP News नागरिकों को वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करने की सलाह दी गई है। शाम 6 बजे के बाद स्थिति सामान्य होने पर ही इन सड़कों पर सामान्य आवागमन बहाल किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े :

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.