Reported By: Tehseen Zaidi
,Raipur Triple Talaq Case / Image Source : AI GENERATED
रायपुर : Raipur Triple Talaq Case : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विदेश में रह रहे पति द्वारा फोन पर अपनी पत्नी को तीन तलाक देने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रायपुर के राजातालाब इलाके की रहने वाली पीड़ित महिला की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति के खिलाफ प्रताड़ना और तीन तलाक से जुड़े कड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता का पति शाहिद रजा वर्तमान में कुवैत में रहकर नौकरी कर रहा है। Muslim Women Protection Act आरोप है कि शाहिद ने कुवैत से फोन कर पहले तो पत्नी के साथ जमकर गाली-गलौज की और फिर फोन पर ही लगातार तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता हमेशा के लिए खत्म करने की बात कह दी। इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 4 मुस्लिम महिला अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
Kuwait Raipur Crime News मामला दर्ज होने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जाँच में जुट चुकी है। Shahid Raza Triple Talaq आरोपी शाहिद रजा फिलहाल कुवैत में है और इस पूरे मामले में पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स और अन्य जरूरी डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।