Rajya Sabha Election 2024: कांग्रेस नहीं खड़ा करेगी राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार.. राजा देवेंद्र प्रताप का होगा निर्विरोध चुनाव

Rajya Sabha Election 2024: कांग्रेस नहीं खड़ा करेगी राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार.. राजा देवेंद्र प्रताप का होगा निर्विरोध चुनाव

Rajya Sabha Election Nomination 2024

Modified Date: February 15, 2024 / 10:26 am IST
Published Date: February 15, 2024 10:26 am IST

रायपुर: राज्यसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर आई हैं। बताया जा रहा हैं कि विपक्षी दल कांग्रेस भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार राजा देवेंद्र प्रताप सिंह क खिलाफ अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। इस स्थिति में अब भाजपा के उम्मीदवार देवेंद्र प्रताप का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया हैं। हालांकि विधायकों के संख्या के आधार पर भी बात करें तो यह सीट भाजपा के खाते में जा रही थी लिहाजा कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया हैं।

बता दें कि कल यानी बुधवार को ही राजा देवेंद्र प्रताप राजधानी पहुंचे थे। यहाँ कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओ से भेंट की और उनका आभार जताया।

UPSC Latest Notification: इस साल 1056 युवा बन सकेंगे IFS, IAS और IPS.. UPSC ने प्रारम्भिक परीक्षा के लिए जारी की अधिसूचना

Who is raja devendra pratap singh

कौन हैं राजा देवेंद्र प्रताप सिंह

राजा देवेंद्र प्रताप सिंह महाराजा चक्रधर सिंह के पोते के बेटे के रूप में एक प्रतिष्ठित वंश से हैं। राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह ने 2005-06 में एससी/एसटी मोर्चा के राज्य सचिव के रूप में कार्य किया। 2008 में विशेष आमंत्रित सदस्य थे और 2011-12 में एससी/एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह भाजपा के एससी/एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के पद पर भी रहे।

रायगढ़ का विकास पहली प्राथमिकता

पिछले दिनों न्यूज एजेंसी एएनआई से हुई बातचीत में उन्होंने कहा था “मेरा नाम एक आश्चर्य के रूप में आया। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मुझे राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया है। मैं मुझे उच्च सदन में भेजने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं।” सिंह ने आगे कहा था, “सौभाग्य है कि मुझे पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने का अवसर मिलेगा। राज्यसभा सदस्य के रूप में मैं रायगढ़ के विकास के लिए प्रयास करूंगा।”

Pramod Sharma EX MLA: JCC से विधायक बनकर मचा दी थी पूरे छत्तीसगढ़ में खलबली.. अमित जोगी से नहीं बैठी पटरी, जानें कौन है प्रमोद शर्मा..

लेंगे सरोज पांडेय की जगह

राजा देवेंद्र प्रताप सिंह महिला नेत्री सरोज पांडेय की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल इसी साल दो अप्रेल को ख़त्म हो रहा है। उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें रिपीट करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बार पार्टी ने रायगढ़ क्षेत्र को राज्यसभा का प्रतिनिधित्व सौंपा हैं।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करे


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown