Ravi Shankar Prasad Visit To CG: ‘जब चुनाव आता है तो सीएम भूपेश कर्ज माफी को याद करते हैं’, पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद का तंज…
Ravi Shankar Prasad big statement on loan waiver प्रदेश में भाजपा पक्ष में माहौल बनाने सांसद रवि शंकर प्रसाद आज से तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे।
Ravi Shankar Prasad big statement
Ravi Shankar Prasad Visit To CG: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गई है। नामांकन के दौर में नेता शक्ति प्रदर्शन कर फार्म जमा कर रहे हैं। खासकर हाईप्राफाइन सीटों में दिग्गज नेताओं ने दौरे का प्लान बनाया है, जिसे लेकर लगातार दिग्गज नेताओं व केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। प्रदेश में भाजपा पक्ष में माहौल बनाने सांसद रवि शंकर प्रसाद आज से तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इसी बीच दौरे को लेकर रवि शंकर का बड़ा बयान सामने आया है।
Ravi Shankar Prasad Visit To CG: उन्होंने कहा कि मेरा अनुभव बताता है कि भाजपा निश्चित रूप से आएगी। छत्तीसगढ़ में हवा अच्छी चल रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कर्जमाफी वाले ट्वीट पर रविशंकर प्रसाद ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि 2018 में भी कुछ ऐसा ही कहा था। जब चुनाव आता है तो कर्ज माफी को याद करते हैं। अब उनको हार सता रही है। छत्तीसगढ़ की जनता को जितना मैं जानता हूं, समझता हूं की वह झूठ और जुमलेबाजी से बचते हैं।
सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर क्लिक करके आप भी दें अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Facebook


