Shadab Jakati Video: ‘… अपनी गर्दन काट लूंगा!’ छत्तीसगढ़ की महिला के आरोपों पर शादाब जकाती का वीडियो बयान
Shadab Jakati Video: ‘... अपनी गर्दन काट लूंगा!’ छत्तीसगढ़ की महिला के आरोपों पर शादाब जकाती का वीडियो बयान
Shadab Jakati Video/Image Source: Social Media
- यूट्यूबर शादाब जकाती पर गंभीर आरोपों में नया मोड़
- शादाब जकाती ने जारी किया वीडियो
- कहा- जांच हो, सबूत मिले तो खुद को सजा दूंगा
Shadab Jakati Video: मशहूर यूट्यूबर और कॉमेडियन शादाब जकाती पर एक महिला द्वारा लगाए गए बंधक बनाने, शोषण और दुष्कर्म के गंभीर आरोपों के बीच अब मामले ने नया मोड़ ले लिया है। शादाब जकाती ने इस पूरे विवाद पर एक वीडियो जारी कर सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शादाब जकाती का वीडियो बयान (Shadab Jakati News)
Shadab Jakati Video: शादाब जकाती ने अपने वीडियो में कहा कि जिन महिला ने उन पर आरोप लगाए हैं वे मदद की गुहार लेकर उनके पास आई थीं। उन्होंने दावा किया कि महिला की गरीबी को देखते हुए उन्होंने उसके बच्चे की छह महीने की स्कूल फीस, कोर्स की किताबें दिलाईं और कई बार राशन व आर्थिक सहायता भी दी। शादाब के अनुसार गांव के राशन दुकानदार और उनकी टीम के सदस्य इस बात के गवाह हैं। वीडियो में शादाब ने कहा कि मैं कसम खाकर कहता हूं कि मैंने उस महिला को कभी गलत नजर से नहीं देखा, न ही उसे छुआ। मेरे घर में कैमरे लगे हैं, आठ-दस लोग हमेशा मौजूद रहते हैं। अगर कोई मेरे खिलाफ जरा सा भी सबूत पेश कर दे, तो मैं खुद अपनी गर्दन काट लूंगा। उन्होंने इसे अपने खिलाफ रची गई साजिश बताते हुए कहा कि वे मेहनत के दम पर यहां तक पहुंचे हैं और अपनी कमाई से गरीबों की मदद करते हैं, लेकिन लोग उन्हें जीने नहीं दे रहे।
View this post on Instagram
छत्तीसगढ़ की महिला के आरोप क्या हैं? (Shadab Jakati Controversy)
Shadab Jakati Video: वहीं छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक महिला जो शादाब जकाती की सह-कलाकार बताई जा रही है ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि वह शादाब के साथ जीजा-साली के किरदार वाली कॉमेडी वीडियो बनाती थी और इसी दौरान जकाती ने करीब डेढ़ साल तक उसे डराकर शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने इस संबंध का विरोध किया और शिकायत की, तो शादाब जकाती और उनकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। यह पहला मौका नहीं है जब शादाब जकाती विवादों में घिरे हैं। इससे पहले भी उनके एक सह-कलाकार के पति ने उन पर जबरन पत्नी को अपने कब्जे में रखने जैसे आरोप लगाए थे।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें
- फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर बवाल! मेकर्स ने हटाए पोस्टर-टीज़र, विवाद पर डायरेक्टर नीरज पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात
- ‘दम है तो सरकार बनाकर दिखाइए..’, इस राज्य के मुख्यमंत्री की अमित शाह को खुली चुनौती, कहा- अगर BJP सत्ता में आई तो…
- क्या बढ़ जाएगी आपकी EMI? RBI ने रेपो रेट को लेकर किया बड़ा ऐलान, जानिए आपके लोन पर कितना पड़ेगा असर

Facebook


