रायपुर। IBC24 Shakti Samman 2025: बीते 16 वर्षों से खबरों के प्रति जवाबदेही निभाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी अहम भूमिका निभाने वाला प्रदेश का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ चैनल IBC24 एक बार फिर अपनी इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए IBC24 शक्ति सम्मान 2025 का आयोजन किया। इस भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की 23 विशिष्ट महिलाओं को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह में IBC24 के एडिटर इन चीफ रविकांत मित्तल और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रवीना टंडन ने इन सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया। यह सम्मान उन महिलाओं को दिया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय कार्य कर समाज में एक मिसाल कायम की है।
सामाजिक कार्यों में भी है सक्रिय
वहीं इस कार्यक्रम में शिक्षाविद गीता सिंह को भी सम्मानित किया। गीता सिंह एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं जो शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देती हैं और साथ ही सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से भाग लेती हैं। गीता सिंह पूर्णकालिक समाजसेवी भी हैं।
IBC24 Shakti Samman 2025: इसमें वे सुषमा विंग्स ऑफ केंसर सपोर्ट सोसायटी, जगदलपुर में उनकी सेवाएं कैंसर पीड़ितों के लिए एक बड़ा समर्थन हैं।, महात्मा गांधी आश्रम और इसके साथ ही एकल अंशदान ग्रुप के माध्यम से विभिन्न सेवाश्रम और वृद्ध आश्रमों में उनकी सेवाएं जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही हैं।
आईबीसी 24 शक्ति सम्मान 2025 एक सम्मान समारोह है, जिसमें छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की 23 विशिष्ट महिलाओं को उनके क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है। इस कार्यक्रम का आयोजन आईबीसी 24 न्यूज़ चैनल द्वारा किया जाता है।
आईबीसी 24 शक्ति सम्मान 2025 का आयोजन कब हुआ था?
आईबीसी 24 शक्ति सम्मान 2025 का आयोजन आज यानी 19 मार्च को किया गया , जिसमें छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की 23 महिलाओं को उनके समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
गीता सिंह को आईबीसी 24 शक्ति सम्मान 2025 में क्यों सम्मानित किया गया?
गीता सिंह एक समाज सेवी है जो सुषमा विंग्स ऑफ कैंसर सपोर्ट सोसायटी,महात्मा गांधी आश्रम, एकल अंशदान ग्रुप और कई सेवाश्रम, वृद्ध आश्रम से सक्रिय तौर पर जुड़ीं है जिस वजह से उन्हें सम्मानित किया गया।