Jabalpur Lal Hit Janata Party / Image source : file
जबलपुर :Jabalpur Lal Hit Janata Party : दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के विरोध में अब मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक नया मोड़ आ गया है। CJP के विरोध में जबलपुर के मालवीय चौक पर ‘लाल हिट जनता पार्टी’ नाम से युवा कार्यकर्ताओं का एक समूह सड़कों पर उतर आया। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारी युवाओं के सामने ही पोस्टर लहराकर CJP के आंदोलन का जमकर विरोध किया।
जबलपुर के मालवीय चौक पर बड़ी संख्या में जुटे ‘लाल हिट जनता पार्टी’ के कार्यकर्ताओं ने CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन की आड़ में भगवान राम और राम मंदिर को लेकर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने स्पष्ट किया कि उन्हें छात्रों की जायज मांगों से कोई गुरेज नहीं है, लेकिन आंदोलन के मंच से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाना और भगवान राम का अपमान करना बेहद निंदनीय है। Lal Hit Janata Party इसी का विरोध जताने के लिए वे मालवीय चौक पर पोस्टर लेकर प्रदर्शन के लिए बाध्य हुए। जबलपुर में लाल हिट जनता पार्टी के इस पलटवार से साफ है कि जंतर-मंतर पर जारी CJP प्रोटेस्ट अब केवल परीक्षाओं तक सीमित न रहकर बड़े धार्मिक और राजनीतिक विवाद का रूप लेता जा रहा है।